कन्हैया कुमार पर 3.50 लाख की बढ़त बनाने के बाद गरजे गिरिराज, किया ट्वीट- मोदी है तो मुमकिन है

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 23, 2019 12:06 PM2019-05-23T12:06:49+5:302019-05-23T12:06:49+5:30

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने बढ़त बनाने के बाद ट्वीट कर लिखा, "वंशवाद, क्षेत्रवाद ,जातिवाद और छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले को देश ने सिरे से नकार दिया। सबका साथ सबका विकास।

Kanhaiya Kumar Trails BJP's Giriraj Singh In Begusarai In Bihar | कन्हैया कुमार पर 3.50 लाख की बढ़त बनाने के बाद गरजे गिरिराज, किया ट्वीट- मोदी है तो मुमकिन है

बिहार के लेनिनग्राद' व 'लिटिल मस्को' जैसे नामों से जाने जाना वाले बेगूसराय को इस चुनाव में देश की 'हॉट' सीटों में से एक माना जा रहा है।

Highlightsलोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय लेाकसभा सीट देशभर में चर्चित सीट रही है।एनडीए के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वामपंथी दलों के साझा प्रत्याशी कन्हैया कुमार से 60 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है।

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने बढ़त बनाने के बाद ट्वीट कर लिखा, "वंशवाद, क्षेत्रवाद ,जातिवाद और छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले को देश ने सिरे से नकार दिया। सबका साथ सबका विकास। मोदी है तो मुमकिन है।"

'बिहार के लेनिनग्राद' व 'लिटिल मस्को' जैसे नामों से जाने जाना वाले बेगूसराय को इस चुनाव में देश की 'हॉट' सीटों में से एक माना जा रहा है।

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने वामपंथी दलों के साझा उम्मीदवार के तौर पर जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व नेता कन्हैया कुमार को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने शीर्ष फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर अपना दांव खेला था। 

राजद ने अपने पुराने उम्मीदवार तनवीर हसन को एक बार फिर चुनावी मैदान में इस हॉट सीट पर उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया था।





बेगूसराय में बीजेपी काफी आगे

इस लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय लेाकसभा सीट देशभर में चर्चित सीट रही है। मतगणना के दिन गुरुवार को बेगूसराय सीट पर शुरुआती रुझान में एनडीए के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वामपंथी दलों के साझा प्रत्याशी कन्हैया कुमार से 3.50 लाख से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है। इधर, बढ़त बनाने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि देश की जनता ने छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले को सिरे से नकार दिया।

Web Title: Kanhaiya Kumar Trails BJP's Giriraj Singh In Begusarai In Bihar



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Bihar Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/bihar. Know more about Begusarai Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/bihar/begusarai/