Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में करेंगे प्रचार, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 15, 2024 12:11 PM2024-05-15T12:11:32+5:302024-05-15T12:14:30+5:30

Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगे। 

Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024 BJP releases list 40 star campaigners see pm narendra modi cm yogi jp nadda | Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में करेंगे प्रचार, देखें लिस्ट

file photo

HighlightsHimachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024:  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम भी शामिल हैं।Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर को भी स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है।

Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगे।

भाजपा ने मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, ​​नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर को भी स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा मंडी से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत, शिमला से उम्मीदवार सुरेश कश्यप और कांगड़ा से उम्मीदवार राजीव भारद्वाज भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और जयराम ठाकुर भी भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सदस्य और पूर्व कांग्रेस नेता हर्ष महाजन को भी भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। 

English summary :
Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024 BJP releases list 40 star campaigners see pm narendra modi cm yogi jp nadda


Web Title: Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024 BJP releases list 40 star campaigners see pm narendra modi cm yogi jp nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे