Azadi ka Amrit mahotsav: रिलीज हुआ 'हर घर तिरंगा' एंथम, वीडियो में दिखे अमिताभ से विराट कोहली समेत कई बड़े सितारे, देखें यहां

By रुस्तम राणा | Published: August 4, 2022 04:42 PM2022-08-04T16:42:51+5:302022-08-04T16:42:51+5:30

गुरुवार को संस्कृति मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन, कपिल देव, विराट कोहली, अनुपम खेर सहित प्रसिद्ध हस्तियों की विशेषता वाला 'हर घर तिरंगा' एंथम वीडियो पोस्ट किया है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले और सोनू निगम गाते हुए नजर आ रहे हैं।

'Har Ghar Tiranga' anthem video out for Azadi ka Amrit mahotsav Amitabh Bachchan, Virat Kohli, others feature | Azadi ka Amrit mahotsav: रिलीज हुआ 'हर घर तिरंगा' एंथम, वीडियो में दिखे अमिताभ से विराट कोहली समेत कई बड़े सितारे, देखें यहां

Azadi ka Amrit mahotsav: रिलीज हुआ 'हर घर तिरंगा' एंथम, वीडियो में दिखे अमिताभ से विराट कोहली समेत कई बड़े सितारे, देखें यहां

Highlightsसंस्कृति मंत्रालय ने 'हर घर तिरंगा एंथम' को ट्विटर पर किया पोस्टहर घर तिरंगा गाने की वीडियो में भारत की विविधता दिखाई दी

'Har Ghar Tiranga' anthem video: आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में धूमधाम के साथ 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार द्वारा 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम मनाया जा रहा है। गुरुवार को संस्कृति मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन, कपिल देव, विराट कोहली, अनुपम खेर सहित प्रसिद्ध हस्तियों की विशेषता वाला 'हर घर तिरंगा' एंथम वीडियो पोस्ट किया है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले और सोनू निगम गाते हुए नजर आ रहे हैं। 

मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंड में वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "हर घर तिरंगा ... घर-घर तिरंगा ... हमारे तिरंगे को इस मधुर सलामी के साथ मनाएं, हमारे सामूहिक गौरव और एकता के प्रतीक के रूप में हमारे राष्ट्र ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे किए। #HarGharTiranga #AmritMahotsav।"

हर घर तिरंगा गाने की वीडियो में भारत की विविधता के साथ-साथ ताकत और देश के प्रति प्रेम की भावना दिखाई गई है। वीडियों में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी और अनुष्का शर्मा, उनके पति विराट कोहली, दक्षिण स्टार प्रभास को भी इसमें दिखा गया है। 

वीडियो के अंत में, पीएम मोदी भी बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। 'हर घर तिरंगा' आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में देश के नागरिकों को आजादी के 75 वें वर्ष पूर्ण होने पर तिरंगा को घर-घर फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का व्यापक अभियान है।

पीएम मोदी ने रविवार को अपने पसंदीदा कार्यक्रम 'मन की बात' में देश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे 2 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या इसे प्रदर्शित अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 'तिरंगा' का उपयोग करके 'हर घर तिरंगा' अभियान को एक जन आंदोलन में बदल दें। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक एक विशेष आंदोलन - 'हर घर तिरंगा' का आयोजन किया जा रहा है। आइए हम अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाएं।" 


 

Web Title: 'Har Ghar Tiranga' anthem video out for Azadi ka Amrit mahotsav Amitabh Bachchan, Virat Kohli, others feature

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे