G20 Summit: सोने-चांदी से बने 15 हजार बर्तनों में खाना खाएंगे विदेशी मेहमान, ऐसी होगी उनकी खातिरदारी, देखें वीडियो

By आजाद खान | Published: September 7, 2023 09:19 AM2023-09-07T09:19:33+5:302023-09-07T09:29:41+5:30

दिल्ली में जी 20 का आयोजन 8 से 10 सिंतबर तक होगा और इस दौरान दुनिया के कुल 19 देशों के बड़े-बड़े नेता इसमें शिर्कत फरमाएंगे।

G20 Summit Foreign guests will eat food in 15000 utensils made of gold and silver watch video | G20 Summit: सोने-चांदी से बने 15 हजार बर्तनों में खाना खाएंगे विदेशी मेहमान, ऐसी होगी उनकी खातिरदारी, देखें वीडियो

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsनई दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच जी 20 सम्मेलन होने वाला है। इस सम्मेलन में दुनिया के बड़े-बड़े नेता इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में यहां आने वाले विदेशी मेहमानों का भी बहुत ही अच्छे से ख्याल रखने की तैयारी की जा रही है।

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 के आयोजन की तैयारियां जोरो शोर पर है। इस बीच खबरे यह भी आ रही है कि इस सम्मेलन में आने वाले मेहमानों की जबरदस्त खातिरदारी होने वाली है। 
उनके रहने से लेकर खानी पीने तक का, हर बारिक से बारिक चीजों का ध्यान रखा जाएगा। 

ऐसे में उनके लिए जिस चीज में खाना परोसा जाएगा, उसके बर्तन को भी ख्याल रखा जाएगा। खबरे यह भी हैं कि इन मेहमानों को स्पेशल बर्तनों में खाना खिलाया जाएगा साथ ही पानी पीने के गिलास पर ध्यान दिया गया है। 

क्या दिखा वीडियो में

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में एक टेबल को सजाया गया है जिसमें काफी खूबसूरत खाने के बर्तन और पीने वाले गिलास को देखा जा सकता है। यही नहीं टेबल पर और भी चीजें मौजूद है जिससे वह पूरा भरा-भरा दिख रहा है। 

एएनआई ने बताया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले मेहमान इन बर्तनों में खाएंगे जो चांदी और सोने के बनाए हुए है। करीब दो मिनट के इस वीडियो में टेबल पर सजे हर बर्तन और इसे बनाने के पीछे की कारीगरी छलक रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर, ये विश्व नेता भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित जटिल रूपांकनों से सजे कस्टम-निर्मित सोने और चांदी के बर्तनों पर भोजन करेंगे। इन बर्तनों को तैयार करने के लिए देश भर के 200 कारीगरों की मेहनत लगी है जिससे 15 हजार पीस के बर्तन तैयार हुए है। इन बर्तनों में कुछ चांदी तो कुछ सोने के बर्तन भी है। 

दावा है कि इतनी भारी संख्या में इन बर्तनों को बनाने में 50 हजार घंटा लगता है और इसके बाद कारीगर इसे तैयार कर पाते है। बता दें कि दिल्ली में जी 20 का आयोजन 8 से 10 सिंतबर तक होगा और इस दौरान दुनिया के कुल 19 देशों के बड़े-बड़े नेता इसमें शिर्कत फरमाएंगे। 
 

Web Title: G20 Summit Foreign guests will eat food in 15000 utensils made of gold and silver watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे