कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को भाजपा में दी गई बड़ी जिम्मेदारी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

By रुस्तम राणा | Published: December 2, 2022 04:12 PM2022-12-02T16:12:52+5:302022-12-02T16:12:52+5:30

जयवीर शेरगिल एक तेज तर्रार युवा नेता हैं। वे पेशे से वकील हैं और युवा कांग्रेस नेताओं में प्रमुख थे। उन्होंने 24 अगस्त को अपना इस्तीफा यह दावा करते हुए दिया कि निर्णय लेने वालों की दृष्टि अब युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है। 

Former Congress spokesperson Jaiveer Shergill appointed as national spokesperson of BJP | कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को भाजपा में दी गई बड़ी जिम्मेदारी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को भाजपा में दी गई बड़ी जिम्मेदारी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

Highlightsभाजपा ने जयवीर शेरगिल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया शेरगिल पेशे से वकील हैं और युवा कांग्रेस नेताओं में प्रमुख थेअमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को भारतीय जनता पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस पार्टी को छोड़ने के तीन महीने बाद उन्हें शुक्रवार को भाजपा द्वारा शेरगिल को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कांग्रेस छोड़ने से पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तीखी आलोचना की थी। शेरगिल एक तेज तर्रार युवा नेता हैं। वे पेशे से वकील हैं और युवा कांग्रेस नेताओं में प्रमुख थे। उन्होंने 24 अगस्त को अपना इस्तीफा यह दावा करते हुए दिया कि निर्णय लेने वालों की दृष्टि अब युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है। 

बीजेपी ने एक बयान जारी कर कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। पार्टी ने कहा कि मदन कौशिक, विष्णु देव साई, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और पंजाब से अमनजोत कौर रामूवालिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख जाखड़ ने भी इस साल मई में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पिछले साल पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटा दिए जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। 1969 में राजनीति में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस छोड़ने के बाद अपना राजनीतिक दल पंजाब लोक कांग्रेस बनाया। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का विलय बीजेपी में कर दिया था। 


 

Web Title: Former Congress spokesperson Jaiveer Shergill appointed as national spokesperson of BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे