Dhanpur assembly seat by-election: केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने विधायक पद से इस्तीफा दिया, 13 दिन के बाद उपचुनाव की नौबत, जानें कारण

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 15, 2023 09:08 PM2023-03-15T21:08:40+5:302023-03-15T21:09:44+5:30

Dhanpur assembly seat by-election: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 60 सीटों में से 32 पर जीत दर्ज की थी, जबकि उसकी सहयोगी इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को एक सीट हासिल हुई थी।

Dhanpur assembly seat by-election tripura Union Minister Pratima Bhowmik resigns post MLA after 13 days by-election know reason | Dhanpur assembly seat by-election: केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने विधायक पद से इस्तीफा दिया, 13 दिन के बाद उपचुनाव की नौबत, जानें कारण

प्रोटेम स्पीकर बिनय भूषण दास ने कहा कि भौमिका का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

Highlightsटिपरा मोथा ने 13 सीटों पर और माकपा-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी।प्रोटेम स्पीकर बिनय भूषण दास ने कहा कि भौमिका का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।सांसद और केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दी।

Dhanpur assembly seat by-election: त्रिपुरा में दो मार्च को मतगणना हुआ था। भाजपा नीत गठबंधन लगातार दूसरी बार सत्ता में आई थी। वाम और कांग्रेस गंठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था। साठ सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा ने 32 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि इसकी सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को एक सीट मिली थी।

इस तरह से देखा जाए तो 13 दिन के बाद धानपुर सीट से जीत दर्ज करने वाले केंद्रीय सामाजिक और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। जनता पर फिर से बोझ बढ़ने की उम्मीद है। प्रोटेम स्पीकर बिनय भूषण दास ने कहा कि भौमिका का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

उन्होंने धानपुर के मतदाताओं को ‘अपेक्षाकृत’ कड़े मुकाबले में जीत सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया। एक समय इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार करते थे। विधानसभा में संवाददाताओं से भौमिक ने कहा,‘‘ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान ने सांसद और केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दी। नियम मुझे सांसद और विधायक के तौर पर एक साथ काम करने की अनुमति नहीं देते। मैंने विधायक पद से आज इस्तीफा दे दिया।’’

भाजपा विधायक बिनॉय भूषण ने त्रिपुरा विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक बिनॉय भूषण ने बुधवार को यहां राजभवन में त्रिपुरा विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। पाणिसागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दास को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मुख्यमंत्री माणिक साहा और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों की मौजूदगी में विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई।

दास ने बताया कि 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के नए सदस्य बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन तक सदन की कार्यवाही संचालित करेंगे। त्रिपुरा विधानसभा का अगला सत्र 24 मार्च से शुरू होगा।

इस संक्षिप्त सत्र के दौरान सदन में अंतरिम बजट पेश किया जाएगा, क्योंकि विधानसभा चुनावों के कारण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पूर्ण बजट तैयार नहीं किया जा सका था। भाजपा नेता माणिक साहा (70) ने आठ मार्च को दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। साहा के साथ रतनलाल नाथ, प्राणजीत सिंघा रॉय, सांतना चकमा, बिकाश देबबर्मा और सुक्ला चरण नोएटिया सहित आठ विधायकों ने मंत्री मद की शपथ ग्रहण की थी।

 

Web Title: Dhanpur assembly seat by-election tripura Union Minister Pratima Bhowmik resigns post MLA after 13 days by-election know reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे