Delhi LS polls 2024: लवली के बाद दो पूर्व विधायकों नीरज बसोया और नसीब सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस-आप गठबंधन से नाराज कई सीनियर नेता!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 1, 2024 01:22 PM2024-05-01T13:22:26+5:302024-05-01T13:23:05+5:30

Delhi LS polls 2024: नीरज बसोया ने अपने पत्र में कहा, ‘‘ मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि यह गठबंधन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए बदनामी और शर्मिंदगी का सबब बन रहा है और मेरा मानना है कि एक स्वाभिमानी पार्टी नेता के तौर पर मैं पार्टी के साथ अब और जुड़ा नहीं रह सकता।’’

Delhi LS polls 2024 Arvinder Singh Lovely two former MLAs Neeraj Basoya and Naseeb Singh resigned senior leaders angry Congress-AAP alliance | Delhi LS polls 2024: लवली के बाद दो पूर्व विधायकों नीरज बसोया और नसीब सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस-आप गठबंधन से नाराज कई सीनियर नेता!

file photo

Highlightsअरविंदर सिंह लवली ने भी दिल्ली पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने का यही कारण बताया था।देवेंद्र यादव को मंगलवार को अपनी दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व विधायक यादव मौजूदा समय में पंजाब के प्रभारी भी हैं।

Delhi LS polls 2024: कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अलग-अलग पत्र लिखे। उन्होंने कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन पर नराजगी जताई तथा इस्तीफे के लिए गठबंधन को ही जिम्मेदार ठहराया। बसोया ने अपने पत्र में कहा, ‘‘ मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि यह गठबंधन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए बदनामी और शर्मिंदगी का सबब बन रहा है और मेरा मानना है कि एक स्वाभिमानी पार्टी नेता के तौर पर मैं पार्टी के साथ अब और जुड़ा नहीं रह सकता।’’

इससे पहले अरविंदर सिंह लवली ने भी दिल्ली पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने का यही कारण बताया था। कांग्रेस ने पूर्व विधायक देवेंद्र यादव को मंगलवार को अपनी दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। अरविंदर सिंह लवली के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद यादव की नियुक्ति की गई है। पूर्व विधायक यादव मौजूदा समय में पंजाब के प्रभारी भी हैं।

Web Title: Delhi LS polls 2024 Arvinder Singh Lovely two former MLAs Neeraj Basoya and Naseeb Singh resigned senior leaders angry Congress-AAP alliance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे