Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

By अनिल शर्मा | Published: September 30, 2022 01:42 PM2022-09-30T13:42:50+5:302022-09-30T14:44:52+5:30

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शशि थरूर ने कहा, मैें खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है।

Congress President Election Shashi Tharoor Mallikarjun Kharge K.N. Tripathi files nomination papers | Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

Highlights शशि थरूर ने पार्टी मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को उनके कार्यालय में अपना नामांकन पत्र सौंपा चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

नयी दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को उनके कार्यालय में अपना नामांकन पत्र सौंपा। इससे पहले थरूर ढोल-नगाड़े की थाप के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) मुख्यालय पहुंचे। नामांकन दाखिल करने से पहले थरूर ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शशि थरूर ने कहा, मैें खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं।  शशि थरूर ने बताया कि उनको 50 लोगों ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा 60 होगा क्योंकि एक और जगह से फॉर्म आ रहा है जिसे हम 3 बजे के पहले दाखिल करेंगे। देश के 12 राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारी मदद की है। 

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुके अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन के नामांकन दाखिल करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुभव का लाभ पूरी कांग्रेस को मिलेगा। हमें इस बात की बहुत खुशी है। वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पार्टी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा नामांकन दाखिल करने के निर्णय का स्वागत किया है। हुड्डा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वे चयनित होंगे। भूपिंदर सिंह और मैंने प्रस्तावक के तौर पर उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। 

वहीं  झारखंड कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, मैंने आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। पार्टी नेताओं का जो भी निर्णय होगा उसका सम्मान करेंगे। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने कहा था कि वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और देश  देख रहा है कि एक किसान का बेटा जिसे भारतीय वायु सेना के साथ सेवा करने का अनुभव है, राज्य सरकार में मंत्री और झारखंड विधानसभा के उपनेता के रूप में चुना गया है, वह भी एआईसीसी के पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। 

गौरतलब है कि अशोक गहलोत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपने सहयोगी मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन में प्रस्तावक बनेंगे। वहीं खबर है कि कांग्रेस के जी-23 समूह का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं दाखिल करेगा।

 

Web Title: Congress President Election Shashi Tharoor Mallikarjun Kharge K.N. Tripathi files nomination papers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे