BJP LIST LS polls 2024: अब तक 430 प्रत्याशी घोषित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का होशियारपुर से टिकट काटा, देखें लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 16, 2024 01:18 PM2024-04-16T13:18:28+5:302024-04-16T13:21:20+5:30
BJP LIST LS polls 2024: भाजपा ने लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से शुरू होने वाले चुनाव के लिए लगभग 430 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
BJP LIST LS polls 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सात और उम्मीदवारों की घोषणा की और मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले को महाराष्ट्र के सतारा से मैदान में उतारा है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का पंजाब के होशियारपुर से टिकट काट दिया, लेकिन प्रभावशाली स्थानीय नेता के समर्थन को बरकरार रखने के लिए उनकी पत्नी अनीता सोम प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया। इसने पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू को बठिंडा से मैदान में उतारा है।
The BJP Central Election Committee has decided on the following names for the ensuing elections to the Legislative Assembly of Odisha.
— BJP (@BJP4India) April 16, 2024
Here is the second list. pic.twitter.com/nmuVozPOE2
जो अकाली दल से लंबे समय से जुड़े एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आती हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने दो सीट पर अपने मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया और फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह और देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को मैदान में उतारा। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से अभिजीत दास को उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 12वीं सूची में निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/VdGHChERQa
— BJP (@BJP4India) April 16, 2024
इस नयी सूची के साथ, भाजपा ने लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से शुरू होने वाले चुनाव के लिए लगभग 430 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची भी जारी की, जिसमें पूर्व मंत्री दिलीप रे को राउरकेला से मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने अब तक, राज्य चुनाव के लिए 133 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने तेलंगाना एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा उप-चुनाव 2024 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/LMFNNFueC0
— BJP (@BJP4India) April 16, 2024