Bihar LS polls 2024: लो जी हो गया गठजोड़!, राजद को 26, कांग्रेस 9, भाकपा-माले 3 और भाकपा-माकपा को 1-1 सीट, क्या करेंगे पप्पू यादव, राजद प्रमुख ने यूं किया 'बेघर'

By एस पी सिन्हा | Published: March 28, 2024 05:47 PM2024-03-28T17:47:14+5:302024-03-28T17:48:41+5:30

Bihar LS polls 2024: राजद कार्यालय में दोपहर 12.15 बजे सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी। इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित सभी घटक दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे।

Bihar LS polls 2024 RJD gets 26 seats, Congress 9, CPI-ML 3 and CPI-CMP 1 seat each what will Pappu Yadav do RJD chief lalu yadav 'homeless' | Bihar LS polls 2024: लो जी हो गया गठजोड़!, राजद को 26, कांग्रेस 9, भाकपा-माले 3 और भाकपा-माकपा को 1-1 सीट, क्या करेंगे पप्पू यादव, राजद प्रमुख ने यूं किया 'बेघर'

file photo

Highlightsबिहार में कांग्रेस और राजद के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला जो तय हुआ है।बिहार में कांग्रेस को 9 सीटें मिलेंगी।बिहार में 9 सीट के बदले राजद झारखंड में 2 सीट लेगी।

Bihar LS polls 2024: बिहार में महागठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच अब सुलझता हुआ दिख रहा है। खबर है कि महागठबंधन में सीटों पर सहमति बन गई है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार यानी 29 मार्च को पटना राजद कार्यालय में इसकी घोषणा की जाएगी। राजद कार्यालय में दोपहर 12.15 बजे सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी। इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित सभी घटक दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार बिहार में कांग्रेस और राजद के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला जो तय हुआ है, उसके अनुसार बिहार में कांग्रेस को 9 सीटें मिलेंगी।

सूत्रों के अनुसार राजद बिहार में 26, कांग्रेस 9, भाकपा-माले 3 और भाकपा-माकपा को 1-1 सीट मिलनी है। कांग्रेस को किशनगंज, सासाराम, पटना साहिब, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण और सुपौल मिल सकता है। बिहार में 9 सीट के बदले राजद झारखंड में 2 सीट लेगी। ऐसे में राजद की 9 सीटों की पेशकश ने कांग्रेस को पांच बार के सांसद पप्पू यादव से निपटने के लिए सिरदर्द बना दिया है, जिन्हें इस वादे के साथ लाया गया था कि उन्हें पूर्णिया से मैदान में उतारा जाएगा।

इसको लेकर कांग्रेस और राजद के बीच सीटों को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली और पटना में बैठकों का दौर जारी था। उधर, पूर्णिया सीट पप्पू यादव के खाते से निकल जाने से पप्पू यादव नाराज हैं। पप्पू खुद जन अधिकार पार्टी के सर्वे सर्वा थे और दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आग्रह पर उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करा दिया था।

तब पप्पू यादव का दावा था कि प्रियंका गांधी ने उनसे वादा किया था कि पूर्णिया सीट पर चुनाव लड़ेंगे और पप्पू यादव ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन इस सब के बीच जदयू की विधायक बीमा भारती ने जदयू को अलविदा कह राजद में शामिल हो गई और उन्हें राजद का सिंबल भी दे दिया गया।

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस राजद के इस फैसले से नाराज है और उसने एतराज जताते हुए कहा कि जब सीट बंटवारे की घोषणा नहीं हुई है तो राजद कैसे सिम्बल दे सकती है? लेकिन बावजूद इसके राजद कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। जिसके बाद से पप्पू यादव बेहद नाराज हैं और कहते है कि मर जाएंगे मिट जाएंगे लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे। यही नहीं उन्होंने घोषणा भी कर दी कि चाहे कोई भी परिस्थिति हो 2 अप्रैल को पूर्णिया से नामांकन करेंगे।

Web Title: Bihar LS polls 2024 RJD gets 26 seats, Congress 9, CPI-ML 3 and CPI-CMP 1 seat each what will Pappu Yadav do RJD chief lalu yadav 'homeless'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे