Bihar Lok Sabha Election 2024: 'काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है', चिराग पासवान ने विपक्ष पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Published: May 5, 2024 03:16 PM2024-05-05T15:16:26+5:302024-05-05T16:45:44+5:30

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच विपक्ष के द्वारा भाजपा पर संविधान खत्म करने के लगाए जा रहे आरोपों के बीच लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीखा तंज किया है।

Bihar Lok Sabha Election 2024 rjd jdu bjp nda chirag paswan | Bihar Lok Sabha Election 2024: 'काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है', चिराग पासवान ने विपक्ष पर कसा तंज

फाइल फोटो

Highlightsचिराग पासवान ने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं हैपीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में संविधान पर खतरा आया क्या कांग्रेस ने देश के अंदर आपातकाल लगाने का काम किया था

Bihar Lok Sabha Election 2024:लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच विपक्ष के द्वारा भाजपा पर संविधान खत्म करने के लगाए जा रहे आरोपों के बीच लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीखा तंज किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनको एक बात समझनी चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है।

कितनी बार लोगों को झूठी बातों का डर दिखाया जाएगा। चिराग पासवान ने कहा कि 10 सालों से मेरे प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान कौन से संविधान पर खतरा आ गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के रहते कौन से आरक्षण पर खतरा हो गया? कौन सा लोकतंत्र खत्म हो गया? वह जवाब क्यों नहीं देते? चिराग ने कहा कि कांग्रेस की गोद में जो लोग बैठे हैं, उनको बताना चाहिए कि क्या यह कांग्रेस वह नहीं है, जिसने देश के अंदर आपातकाल लगाने का काम किया था।

यह लोग जो अपने आप को जेपी का अनुयायी कहते हैं ,क्या था जेपी का नारा? उन्होंने सम्पूर्ण क्रांति का नारा इसी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए दिया था। आज गठबंधन में रहकर ये लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि जिस कांग्रेस के साथ राजद गठबंधन में है, वह देश की संपत्ति हड़पना चाहती है।

विरासत पर जो टैक्स लगाए जाने की बात हो रही है, क्या है यह टैक्स? कांग्रेस को पहले यह बताना चाहिए। यह लोग 55 प्रतिशत संपत्ति गरीब किसानों से हड़पना चाहते हैं। महिलाओं की संपत्ति, गहना, जेवरात इन लोगों ने जैसे-तैसे कर इकट्ठा की है, उसको ये लोग हड़पना चाहते हैं, विरासत टैक्स के जरिए। वैसे यह सब इनकी परंपरा रही है।

चिराग पासवान ने कहा कि लैंड फॉर जॉब के जरिए गरीब परिवारों की जमीन हड़पना किसने शुरू किया। इन्हीं लोगों ने शुरू किया था। जब यह  लोग लैंड फॉर जॉब परंपरा शुरू किए हैं तो अबकी बार ये लोगों की जमीन को हड़पना चाहते हैं। इसलिए विरासत टैक्स की बात कर रहे हैं। उधर, अनंत सिंह की पैरोल पर रिहाई को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है। उनको कानून के अनुसार रिहाई मिली है। ऐसे में यदि उन पर कोई सवाल उठा रहा है तो इसकी कोई बुनियाद नहीं है। इन सब बातों का विरोध करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

Web Title: Bihar Lok Sabha Election 2024 rjd jdu bjp nda chirag paswan