बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के नाम लिखा खुला पत्र, लालू-राबड़ी कार्यकाल की चर्चा कर बताया इतिहास

By एस पी सिन्हा | Published: April 23, 2024 03:39 PM2024-04-23T15:39:27+5:302024-04-23T15:39:27+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है कि बिहार की देवतुल्य जनता ने राज्य में एनडीए की सरकार को मौका दिया और हमने बिहार को अराजकता और अव्यवस्था से बाहर निकालकर, उसे विकास की राह पर ले जाने का जो संकल्प लिया, वो सतत जारी है।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar wrote an open letter to the public, discussed the tenure of Lalu-Rabri and told history | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के नाम लिखा खुला पत्र, लालू-राबड़ी कार्यकाल की चर्चा कर बताया इतिहास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के नाम लिखा खुला पत्र, लालू-राबड़ी कार्यकाल की चर्चा कर बताया इतिहास

Highlightsमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है कि बिहार की देवतुल्य जनता ने राज्य में एनडीए की सरकार को मौका दियाइस पत्र को सोशल मीडिया एक्स पर जदयू के ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट किया गया हैउन्होंने अपने इस पत्र में वर्ष 2005 के पहले के बिहार के हालात को बयां किया

पटना: लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार वासियों के नाम खुला पत्र लिखा है। इस पत्र को सोशल मीडिया एक्स पर जदयू के ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस पत्र में नीतीश कुमार ने न केवल लोगों को 2005 से पहले की सरकार की याद दिलाई, बल्कि यह भी कहा कि बिहार की सेवा ही हमारा धर्म है। पूरा बिहार हमारा परिवार है। उन्होंने अपने इस पत्र में वर्ष 2005 के पहले के बिहार के हालात को बयां किया है। लालू यादव और राबड़ी देवी को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि तब बिहारवासियों को देश-दुनिया में अपमान झेलना पड़ता था। लेकिन 2005 में घना अंधेरा छंटा। उम्मीदों का नया सूरज उगा। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है कि बिहार की देवतुल्य जनता ने राज्य में एनडीए की सरकार को मौका दिया और हमने बिहार को अराजकता और अव्यवस्था से बाहर निकालकर, उसे विकास की राह पर ले जाने का जो संकल्प लिया, वो सतत जारी है। प्रिय बिहारवासियों, आपको याद होगा कि 2005 से पहले की सरकार ने बिहार को किस हाल में पहुंचा दिया था। बिहार का खजाना खाली था। सड़क, बिजली, स्कूल, अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर कोई बात करने वाला नहीं था। घोटाले, अपराध, अपहरण, हत्या, डकैती, नरसंहार, माफिया राज इत्यादि बिहार की पहचान बन चुके थे। उद्योग-धंधे बंद हो गए थे। 

अपराधियों के डर से व्यापारी-कारोबारी बिहार से पलायन कर गए थे। और तो और चिकित्सकों तक का फिरौती  के लिए अपहरण हो जाया करता था। यह कहना ठीक नहीं होगा कि बिहार में व्यवस्था चौपट हो चुकी थी, सच तो यह है कि उस समय बिहार में कोई व्यवस्था ही नहीं थी। आप सब लोग जानते ही हैं कि इसके लिए हमने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। बिहार का नव-निर्माण किया। बिहार को उसकी खोई हुई गरिमा वापस मिली। आज बिहार का परचम देश-दुनिया में लहरा रहा है। 

बिहार अब इतिहास रच रहा है। शिक्षा, पुलिस सहित अन्य विभागों में लाखों युवकों-युवतियों को सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं। लाखों लोगों को रोजगार के लिए सरकार की तरफ से मदद की गई है। बिहार में अब बड़े-बड़े निवेश आ रहे हैं। नौकरी-रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। इन सबसे लोगों की आमदनी और बढ़ेगी। बिहार समृद्धि के नए आयाम छुएगा। हमने बिहार से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया है। बिहार की उन्नति के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे। बिहार की सेवा ही हमारा धर्म है। पूरा बिहार हमारा परिवार है।

Web Title: Bihar Chief Minister Nitish Kumar wrote an open letter to the public, discussed the tenure of Lalu-Rabri and told history

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे