Amit Shah In Korba: 'मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं', चुनावी सभा में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Published: May 1, 2024 01:53 PM2024-05-01T13:53:11+5:302024-05-01T13:55:42+5:30

Amit Shah In Korba: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में थे। अमित शाह ने कोरबा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Amit Shah Korba Chhattisgarh lok Sabha Election 2024 live updates | Amit Shah In Korba: 'मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं', चुनावी सभा में बोले अमित शाह

Photo credit twitter

Highlightsअमित शाह ने कहा, पीएम मोदी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को 5 साल में समाप्त किया हैमोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, 2 साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगेअमित शाह ने कहा, तीसरे चरण का मतदान होना है और हमें 400 पार की दिशा में आगे बढ़ना है

Amit Shah In Korba: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में थे। अमित शाह ने कोरबा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है। कांग्रेस 70 साल से अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी। छत्तीसगढ़ वालों ने 11 में से 9 सीटें देकर पीएम मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया।

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कक्का की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार बनने के बाद 4 महीने में ही 95 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 350 गिरफ्तार हुए और कईं ने सरेंडर कर दिया। पीएम मोदी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को 5 साल में समाप्त किया है। छत्तीसगढ़ छूट गया था, क्योंकि यहां भूपेश कक्का की सरकार थी। अमित शाह ने कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, 2 साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे।

अमित शाह ने कहा कि आप लोगों को एक बात बताना चाहता हूं। लेकिन, आप किसी से मत कहना। अमित शाह ने कहा कि अभी 2 चरण के चुनाव हुए हैं। और इन 2 चरणों में मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं। अमित शाह ने कहा कि अब तीसरे चरण का मतदान होना है और हमें 400 पार की दिशा में आगे बढ़ना है।

अमित शाह ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए इस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण कांग्रेस वर्षों से कर रही है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां आपने भाजपा की सरकार बनाई है, केंद्र में भी मोदी की सरकार तीसरी बार बनने वाली है, उसके बाद नक्सलवाद को जाना ही पड़ेगा।

Web Title: Amit Shah Korba Chhattisgarh lok Sabha Election 2024 live updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे