Curd: सितंबर के महीने में नहीं खाना चाहिए दही....बढ़ सकती है आपकी परेशान, आयुर्वेद से जानें इसके कारण और खाने का सही तरीका

By आजाद खान | Published: September 5, 2023 02:03 PM2023-09-05T14:03:13+5:302023-09-05T14:12:30+5:30

आमतौर पर अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है दही ठंडा होता है लेकिन ऐसा नहीं है, लोग गलत हैं। जानकार बताते है कि दही की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे कभी भी या फिर किसी भी सीजन में खाने से बचा करें।

Yoghurt should not be eaten month of September know the reason from Ayurveda right way to eat it | Curd: सितंबर के महीने में नहीं खाना चाहिए दही....बढ़ सकती है आपकी परेशान, आयुर्वेद से जानें इसके कारण और खाने का सही तरीका

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Curd_sprinkled_with_Cumin_powder.jpg)

Highlightsहर कोई को दही काफी पसंद है और वे इसे काफी चाव से खाते भी है। लेकिन क्या आप जानते है कि किसी भी सीजन में दही का खाना सही नहीं है। जानकार रात में भी दही को खाने से मना करता है।

When To Avoid Curd: दही खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हालांकि, दही को लेकर आयुर्वेद का यह कहना है कि इसका सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते है कि आपको किसी भी सीजन में दही नहीं खाना चाहिए। इससे आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। 

बहुत से लोग ऐसे हैं जो यह मानते है कि दही का तासीर ठंडा होता है, जानकार लोगों की इस धारण को गलत मानते है और कहते है कि ऐसा नहीं है। उनके मुताबिक, दही की असल तासीर गर्म होता है। ऐसे में आयुर्वेद की अगर माने तो दही को गर्मी और बारिश के सीजन में नहीं खाना चाहिए। इन सीजन में यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित होता है। 

ऐसे में आइए जानते है कि आखिर क्यों लोगों को गर्मी और बारिश में दही नहीं खाना चाहिए। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि क्या सितंबर के महीने में दही खाना सही है या फिर गलत, आइए जान लेते है। 

सितंबर में दही खाना कैसा

आयुर्वेद की अगर माने तो गर्मी और बारिश के मौसम में दही खाना सही नहीं है और यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में लोगों का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और दही को पचाने में मुश्किल होती है। इससे अपच, पेट खराब जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अब सवाल यह है कि क्या सितंबर के महीने में दही खाना सही आदत है। इसे लेकर जानकारों का कहना है कि सितंबर के शुरुआती कुछ हफ्तों में दही नहीं खाना चाहिए। इस दौरान लोगों के इसके सेवन से बचना चाहिए। उनका मानना है कि इस महीने के आखिरी हफ्ते में जब मौसम ठंडा हो जाए तो दही का सेवन करना सही माना गया है। हालांकि, इस दौरान भी दही को कम मात्रा में और चीनी मिलाकर खाना चाहिए।

किस वक्त नहीं खाना चाहिए दही

जानकार हर मौसम में रात में दही खाने से मना करते हैं। इस पर उनका तर्क है कि दही की प्रकृति अम्लीय होती है और गलत वक्त पर दही खाने से हमारा खून दूषित हो सकता है। इस कारण इससे स्किन की समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। 

ऐसे में उनकी अगर माने तो लोगों को सुबह या फिर दोपहर में दही का सेवन करना चाहिए। इसके आलावा दही में अगर मूंग की डाल, शहद, घी, शक्कर और आंवला को मिलाया जाए और इसका सेवन किया जाए तो इससे शरीर को ज्यादा फायदा मिलेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 
 

Web Title: Yoghurt should not be eaten month of September know the reason from Ayurveda right way to eat it

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे