Ambedkar Nagar Wedding Ceremony: शादी में 'चाऊमीन-बर्गर', खाना पड़ा महंगा, अस्पताल में भर्ती कराए गए 70 लोग

By धीरज मिश्रा | Published: April 24, 2024 04:05 PM2024-04-24T16:05:54+5:302024-04-24T16:18:39+5:30

Ambedkar Nagar Wedding Ceremony: शादी में चाऊमीन-बर्गर खाने से लोगों की तबियत ऐसी बिगड़ी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Uttar Pradesh Ambedkar Nagar Wedding Ceremony 70 people hospitalised | Ambedkar Nagar Wedding Ceremony: शादी में 'चाऊमीन-बर्गर', खाना पड़ा महंगा, अस्पताल में भर्ती कराए गए 70 लोग

Photo credit twitter

Highlightsशादी समारोह में फास्ट फूड खाकर बीमार हुए 70 लोगअस्पताल में इलाज के लिए कराया गया भर्ती उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में था शादी समारोह

Ambedkar Nagar Wedding Ceremony: शादी में चाऊमीन-बर्गर खाने से लोगों की तबियत ऐसी बिगड़ी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ताजा मामला, उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से आया है। यहां पर एक शादी समारोह चल रहा था। यहां पर पहुंचे लोगों ने जैसे ही फास्ट फूड कॉर्नर पर चाऊमीन-बर्गर सहित अन्य व्यंजन खाए उनकी तबियब बिगड़ने लगी। इधर, लोगों की तबियत बिगड़ते देख मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जैसे तैसे लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल इलाज करा रहे लोगों की वीडियो भी सामने आई है।

इस मामले में संयुक्त जिला चिकित्सालय अंबेडकर नगर के अधीक्षक महात्मा ज्योतिबा फुले ने बताया कि लगभग 70 मामले आए हैं, सभी की हालत स्थिर है। लोगों का कहना है कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद वे बीमार पड़ गए, इसलिए संभवत ऐसा हो सकता है। फूड प्वाइजनिंग हो गई है। सब कुछ नियंत्रण में है। वे सभी अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

वर-कन्या पक्ष के लोग हुए हैं बीमार

मिली जानकारी के अनुसार, फास्ट फूड खाने से वर-कन्या पक्ष के लोग बीमार हुए हैं। फिलहाल, उनका अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। कहा जा रहा है कि शादी समारोह में लोगों ने जमकर चाऊमीन,रसमलाई खाई थी। जिसके बाद ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें शादी समारोह में उल्टी आनी शुरू हो गई। साथ ही कई को दस्त भी लग गए। फिलहाल, शुरुआती जांच में दूषित खाना खाने की बात सामने आ रही है. फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। 

शादी में कार्यक्रम अच्छे से हो रहा था

बताया जा रहा है कि बेवाना थाना क्षेत्र के अटंगी गांव में सीताराम प्रजापति के घर शादी का समारोह था। शादी से संबंधित सारे कार्यक्रम अच्छे से हो रहे थे। लेकिन, जब बारात द्वार पर आई और बारातियों और घरातियों ने नाश्ता के तौर पर फास्ट फूड खाया तो उनकी तबियत बिगड़ने लगी। हालांकि, पहले एक या दो लोगों की तबियत बिगड़ी। लेकिन इसके बाद संख्या तेजी से बढ़ने लगी।

Web Title: Uttar Pradesh Ambedkar Nagar Wedding Ceremony 70 people hospitalised

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे