फल खाने को लेकर सोशल मीडिया पर कई मिथ हो रहे हैं वायरल! जानें फ्रूट्स सेवन से जुड़े जरूरी टिप्स

By आजाद खान | Published: September 6, 2023 12:57 PM2023-09-06T12:57:28+5:302023-09-06T13:05:44+5:30

जानकारों की अगर माने तो फल में भरपूर मात्रा में विटामिन, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। उनके अनुसार, फलों में मौजूद ये पोषक तत्व लोगों शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

Many myths about eating fruits are going viral on social media Know important tips related to fruits consumption | फल खाने को लेकर सोशल मीडिया पर कई मिथ हो रहे हैं वायरल! जानें फ्रूट्स सेवन से जुड़े जरूरी टिप्स

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Boy_eating_wild_fruits.jpg)

Highlightsजानकार फल खाने के कई लाभ गिनाते है। इससे शरीर को ताकत और फिटनेट भी मिलता है। लेकिन फल खाने को लेकर कई मिथ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

Health Tips in Hindi: फल खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है और इससे शरीर को काफी ताकत भी मिलती है। फल में भरपूर मात्रा में विटामिन, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। फलों में मौजूद ये पोषक तत्व हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। 

फल खाने से इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है और स्किन भी स्वस्थ रहता है। यही नहीं इससे पाचन क्रिया भी सुधरता है और दिल की बीमारी और कैंसर के खतरे को भी इससे कम किया जा सकता है। फल के सेवन को लेकर लोगों के बीच काफी भ्रम और यह गलत धारणा सोशल मीडिया पर वायरल है। ऐसे में फल को लेकर लोगों के बीच क्या गलत बातें वायरल हैं, आइए आज के इस लेख में हम यह जान लेते है। 

सोशल मीडिया पर कौन सी गलत जानकारी हो रही है वायरल

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर फल खाने को लेकर कई मिथ वायरल हो रहे है। इन मिथ में सबसे ज्यादा वायरल होने वाले दो मिथ है। लोगों के बीच यह आम है कि खाने से पहले या बाद में फल खाने से उनके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। जानकार इस मिथ में कोई सच्चाई नहीं पाते है और कहते है कि यह एक भ्रम वाली जानकारी है। 

यही नहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि खाने के साथ फल खाना खतरनाक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स इसे भी एक मिथ बताते है और कहते है कि इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ सकता है। उनके अनुसार, खाना और फल खाने के बीच कुछ समय का अंतर होना चाहिए ताकि बेहतर पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद मिल सके।

कब खाना चाहिए फल

हेल्थ से जुड़े जानकारों का मानना है कि सुबह के समय खाली पेट फल खाना सबसे फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप खाली पेट फल का सेवन करते है तो इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों और विटामिन अच्छे से पच जाते है। यह आपके पाचन क्रिया को भी ठीक कर सकता है। यही नहीं सुबह फल खाने से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

कुल मिलाकर, फल खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए हर किसी को रोजाना कम से कम पांच तरह के फल खाने की कोशिश करना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)  

Web Title: Many myths about eating fruits are going viral on social media Know important tips related to fruits consumption

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे