Benefits Of Pippali: आयुर्वेद में 'पिप्पली' को गुणों का खजाना कहते हैं, कई रोगों में करती है रामबाण इलाज, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 17, 2024 06:47 AM2024-04-17T06:47:44+5:302024-04-17T06:47:44+5:30

पिप्पली यानी छोटी पीपल का मुख्य उपयोग मसालों में होता है लेकिन आयुर्वेद में 'पिप्पली' को गुणों का खजाना माना जाता है।

Benefits Of Pippali: In Ayurveda, 'Pippali' is called a treasure of qualities, it provides panacea for many diseases | Benefits Of Pippali: आयुर्वेद में 'पिप्पली' को गुणों का खजाना कहते हैं, कई रोगों में करती है रामबाण इलाज, जानिए यहां

फाइल फोटो

Highlightsपिप्पली का मुख्य उपयोग मसालों में होता है लेकिन आयुर्वेद में इसे गुणों का खजाना कहते हैं पिप्पली का उपयोग व्यापक उपयोग ॉश्वसन संबंधी विकारों को ठीक करने के लिए किया जाता हैपिप्पली पाउडर का पेस्ट मसूड़ों और दांतों पर रगड़ने से दांतों में दर्द और सूजन कमी आती है

Benefits Of Pippali: पिप्पली यानी छोटी पीपल का मुख्य उपयोग मसालों में होता है लेकिन आयुर्वेद में 'पिप्पली' को गुणों का खजाना माना जाता है। लंबी काली मिर्च जैसी दिखने वाली पिप्पली एक ऐसी वनस्पति है, जिससे आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। पिप्पली का उपयोग व्यापक रूप से श्वसन संबंधी विकारों के लिए किया जाता है।

आयुर्वेद इसे त्रिकटु (तीन तीखी जड़ी-बूटियों) के एक घटक के रूप में उपयोग करता है। पिप्पली एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसकी जड़ों और फलों का उपयोग औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जाता है। इस पौधे के फल हल्के पीले से नारंगी रंग के और स्वाद में तीखे होते हैं। आयुर्वेद कहता है कि दोपहर के भोजन और रात के खाने के बाद पिप्पली पाउडर को शहद के साथ निगलने से वायुमार्ग से बलगम निकलने में मदद मिलती है, जिससे रोगी को आसानी से सांस लेने में मदद मिलती है।

इसके अलावा इसके सेवन से शरीर के चयापचय में सुधार होता है और पिप्पली पाउडर के रेचक गुण मल त्याग को बढ़ावा देकर कब्ज को ठीक करता है। पिप्पली दांत के दर्द को दूर करने में भी काफी असरकारक मानी जाती है। शहद के साथ पिप्पली पाउडर का पेस्ट मसूड़ों और दांतों पर रगड़ने से दांतों में दर्द और सूजन कमी आती है। कुछ मामलों में, पिप्पली के सेवन से इसकी गर्म तासीर के कारण सीने में जलन और एसिडिटी हो सकती है। यही कारण है कि आमतौर पर सलाह दी जाती है कि अगर आपको पेट में अल्सर है तो पिप्पली लेने से पहले अपने वैद्य से जरूर परामर्श करें।

पिप्पली के फायदे

कफ-वात को संतुलित करती है 

सर्दियों में आमतौर पर लोगों को कफ और बलगम की समस्या होने लगती है, पिप्पली इनका सही समाधान है। पिप्पली कफ और वात दोष को संतुलित करने में मददगार है। यह सर्दी, खांसी, जुकाम, एलर्जी आदि की समस्याएं खत्म करती है। आयुर्वेद में पिप्पली को 'त्रिकटु' नामक एक महत्वपूर्ण औषधीय योग का प्रमुख तत्व माना गया है, इसमें पिप्पली के अलावा गुडूची और अदरक भी होते हैं। 

इम्यूनिटी बढ़ाती है 
​पिप्पली एक स्वास्थ्यवर्धक औषधि है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मददगार होती है। इसके नियमित सेवन से वजन भी कम होता है।

मोटापा कम करती है

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें बता दे कि वह पिप्पली की मदद से अपने मोटापे को अंदर कर सकते हैं। इसके लिए आपको पिप्पली के चूर्ण का सेवन शहद के साथ करना होगा। ऐसा अगर आप लगातार एक महीने तक करते हैं तो मोटापा की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा आप पिप्पली के 1-2 दाने दूध में उबालें और उसे दूध से निकालकर चबाएं। उसके उपर वो उबला हुआ दूध भी पी जाएं, आराम मिलेगा।

कॉन्स्टिपेशन से राहत दिलाती है
पेट से जुड़ी बड़ी समस्याओं जैसे कॉन्स्टिपेशन और इनडायजेशन से आराम दिलाती है पिपली। इसका पानी पीने से बाउल को कार्य करने में मदद होती है और कॉन्स्टिपेशन की परेशानी कम होती है।

अस्थमा को कम करती है

जो लोग अस्थमा से परेशान रहते हैं या जिन्हें सांस फूलने की समस्या रहती है। उन्हें इस परेशानी को दूर करने में पिप्पली बेहद मददगार है। ऐसे में आप पिप्पली को कूटकर पानी में उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो बने मिश्रण को थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर पीते रहें। थोड़े समय बाद सांस भूलने की समस्या के साथ-साथ अस्थमा की समस्या भी दूर हो जाएगी।

(इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न शोध प्रकाशनों पर आधारिक है, कृपया इसके प्रयोग से पहले आयुर्वेदाचार्य से परामर्श अवश्य लें)

Web Title: Benefits Of Pippali: In Ayurveda, 'Pippali' is called a treasure of qualities, it provides panacea for many diseases

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे