मां ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे को लात, घूसों और तार से पीटा, जानें क्या है हत्या के पीछे का राज

By भाषा | Published: September 30, 2022 09:48 PM2022-09-30T21:48:22+5:302022-09-30T21:56:19+5:30

ठाणेः तिलक नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अमितादेवी संजय जायसवाल (28) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया।

thane mother beat three-and half-year-old step son dead kicks, punches and strings Dombivli Maharashtra's police | मां ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे को लात, घूसों और तार से पीटा, जानें क्या है हत्या के पीछे का राज

दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Highlightsलड़के के पिता ने बेटे को घायलावस्था में पाया और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।लड़के की हालत गंभीर हो गई और उसे कलवा के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली कस्बे में एक महिला ने अपने साढ़े तीन साल के सौतेले बेटे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तिलक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमितादेवी संजय जायसवाल (28) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को उस समय हुई जब लड़के के पिता ने बेटे को घायलावस्था में पाया और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि लड़के की हालत गंभीर हो गई और उसे कलवा के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि अमितादेवी ने बच्चे को कथित तौर पर लात, घूसों और तार से पीटा। तिलक नगर पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश सरदे ने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच की जा रही है। 

दिल्ली के आदर्शनगर में 17 वर्षीय छात्र की सहपाठी ने चाकू घोंपकर हत्या की

उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 17 वर्षीय छात्र की उसके सहपाठी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग ने अपराध को अंजाम देने के लिए ऑनलाइन एक चाकू खरीदा था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को आदर्शनगर में हुई वारदात को लेकर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन पर सूचना मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा कि घायल की पहचान बुराड़ी निवासी दीपांशु के रूप में हुई है। उसे कई बार चाकू मारा गया था। अधिकारी ने बताया कि छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि दीपांशु का उसके स्कूल में कुछ छात्रों के साथ विवाद हुआ था।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जिनमें से कुछ बाहरी थे, को आजादपुर के लाल बाग में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, उन्होंने बदला लेने के इरादे से दीपांशु की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों दीपांशु और उसकी हत्या करने वाले नाबालिग छात्र कक्षा 10 में अलग अलग सेक्शन में पढ़ते थे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत आदर्श नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

Web Title: thane mother beat three-and half-year-old step son dead kicks, punches and strings Dombivli Maharashtra's police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे