Rajasthan: बेटे की लव मैरिज, मां को किया निर्वस्त्र, फिर हुई मारपीट, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
By धीरज मिश्रा | Published: May 9, 2024 05:04 PM2024-05-09T17:04:28+5:302024-05-09T17:07:53+5:30
Rajasthan: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी पुलिस थाने के अंतगर्त आने वाले गांव में एक महिला को निवस्त्र कर पीटने का मामला प्रकाश में आया है।
Rajasthan:राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी पुलिस थाने के अंतगर्त आने वाले गांव में एक महिला को निवस्त्र कर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, पीड़िता के बेटे ने गांव की एक लड़की से लव मैरिज की थी। जिससे लड़की पक्ष के लोग नाराज चल रहे थे। वह लड़के और उसके परिवार को मजा चखाना चाहते थे। इधर, पुलिस थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है।
डीएसपी गोपाल लाल हिंडौनिया के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि चार-पांच पुरुषों और महिलाओं ने उस पर हमला किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मंगलवार को इलाज के लिए प्रतापगढ़ रेफर किया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
क्या कहा ग्रामीणों ने
इस घटना पर ग्रामीणों और उसके अपने बेटे के बयान के अनुसार, गांव की महिलाओं के बीच हाथापाई हुई थी। पुलिस ने बताया कि महिला को निर्वस्त्र करने के आरोप को ग्रामीणों ने अपने बयान में नकारा है। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित के बेटे ने एक साल पहले गांव की ही एक लड़की से कोर्ट मैरिज की थी।
कार्यक्रम से लौट रही थी महिला
वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता किसी कार्यक्रम से लौट रही थी। तभी गांव के चौराहे पर उसे चार से पांच लोगों ने रोक लिया। फिर उसके साथ मारपीट की। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
लव मैरिज से खुश नहीं थे लड़की वाले
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बेटे ने गांव के एक लड़की से शादी की। जहां एक तरफ लड़के के परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ नहीं थे। वहीं, दूसरी तरफ लड़की वाले इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन, लड़के वाले शादी के लिए राजी थे तो कोर्ट में दोनों ने शादी कर ली। वहीं, इस शादी के बाद दोनों परिवार में बातचीत भी होने लगी थी। लेकिन अंदर बदले की भावना थी। इसलिए जैसे ही मौका मिला उन्होंने लड़की की मां के साथ मारपीट की।