Palghar Maharashtra Viral Video: नशे में लड़कियों ने तोड़ी सारी हदें, पुलिसकर्मी को सुनाई गंदी-गंदी गालियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार
By धीरज मिश्रा | Published: May 10, 2024 01:15 PM2024-05-10T13:15:11+5:302024-05-10T13:17:46+5:30
Palghar Maharashtra Viral Video: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Palghar Maharashtra Viral Video:महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मियों को तीन लड़कियां गंदी-गंदी गालियां दे रही हैं। वीडियो में शराब के नशे में धुत यह लड़कियां कानून का खुलेआम मजाक बना रही हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लड़कियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, नशे की हालत में बेकाबू हुई लड़कियां पुलिस कर्मियों को गंदी-गंदी गाली देने से बाज नहीं आ रही हैं।
Papa ki pariyaan. Palghar edition. 🤦🏻♂️ pic.twitter.com/U6M42TfqpR
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) May 10, 2024
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक लड़की लगातार पुलिसकर्मी को गाली दे रही हैं। हालांकि, मौके पर अन्य दो लड़कियां उसे वहां से हटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, लड़की के द्वारा लगातार पुलिस कर्मियों को गाली दी जाती है। इसके बाद महिला कांस्टेबल हस्तक्षेप करती हैं और उसे पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए एक ऑटो-रिक्शा में ले जाने की कोशिश करती हैं। वहीं, इस दौरान लड़की के अन्य दो दोस्त पुलिस को हस्तक्षेप को बाधिक करने का प्रयास करते हैं। यह पूरी घटना विरार में पंखा फास्ट बार एंड लाउंज के बाहर हंगामा कैमरे में कैद हो गया।
Palghar, Maharashtra | In a viral video three girls, in an inebriated condition, were seen creating a ruckus and getting into a scuffle with police in the Virar area.
— ANI (@ANI) May 10, 2024
The accused women were seen abusing the policemen and manhandling them. A case was registered, and arrests were… pic.twitter.com/bYeht94fQM
नशे में हुड़दंग करने वाली लड़कियों की पहचान काव्या प्रधान, अश्विनी पाटिल और पूनम के रूप में की गई है। काव्या की दोस्त अश्विनी पाटिल पर महिला पुलिस अधिकारी के बाल खींचने और महिला बाउंसर की टी-शर्ट फाड़ने का आरोप है। आरोपी लड़कियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,323,325,504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तारियां की गईं. तीनों लोगों को सोमवार को वसई कोर्ट में पेश किया गया और वहां से उन्हें 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
गौर करने वाली बात यह है कि यह पहली बार नहीं जब नश के हालात में महिलाओं-लड़कियों के द्वारा पुलिस कर्मियों के सा गलत व्यव्हार किया गया हो। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आईं हैं।