Munger Crime News: देवर का दिल अपनी भाभी पर आया!, प्रेम में पागल सगे भाई को गोली मारी, पहले भी दो बार भगा ले गया था
By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2023 17:25 IST2023-11-16T17:24:28+5:302023-11-16T17:25:17+5:30
Munger Crime News: बिहार के मुंगेर का मामला है। घटना असरगंज थाना इलाके के चौरगांव स्थित शनि देव मंदिर के समीप घटी है।

सांकेतिक फोटो
Munger Crime News: बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया है, जहां देवर का दिल अपनी भाभी पर आ गया और ऐसे में अपने इस प्रेम को मुकाम दिलाने के लिए भाई की हत्या कर डाली। घटना असरगंज थाना इलाके के चौरगांव स्थित शनि देव मंदिर के समीप घटी है।
इसके बाद अब लोग यह कहने लगे हैं कि इश्क का खुमार जान किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह समझ आता हो कि उसके तरफ से जो कदम उठाई जा रही है वह सही है या नहीं। बताया जाता है कि भाभी के प्रेम में पागल देवर ने दिनदहाड़े भाई पर गोली चला दी। गोली लगने की सूचना पर मृतक के परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, तारापुर थाना अध्यक्ष राजेश रंजन दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस घटना में मृतक की पहचान चौरगांव निवासी पद्दू बिंद के 28 वर्षीय पुत्र जगदेव बिंद के रूप में हुई है। उसके चचेरे भाई अनिल बिंद ने दो गोली मार कर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि जगदेव का अनिल की पत्नी यानी भाभी के साथ अवैध संबंध था। पूर्व में वह उसे दो बार भगा ले गया था। जगदेव और अनिल दोनों पंजाब में मजदूरी का करते थे। एक सप्ताह पहले ही छठ पूजा मनाने के लिए वे पंजाब से गांव आए हुए थे। उस दौरान भी दोनों में कहासुनी हुई थी। वारदात से पहले गांव में अनिल और जगदेव की बीच तू-तू मैं-मैं हुई।