Mumbai Woman Rape: पति ने किया बलात्कार, पत्नी ने बनाया वीडियो, फिर मांगे पैसे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

By धीरज मिश्रा | Published: May 3, 2024 01:09 PM2024-05-03T13:09:23+5:302024-05-03T13:12:50+5:30

Mumbai Woman Rape: मुंबई पुलिस ने एक ब्यूटीशियन को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने एक दूसरी महिला को घर पर बुलाया। इस दौरान ड्रिंक के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिलाया।

Mumbai Woman Rape Malwani Beautician Arrested husband mumbai police | Mumbai Woman Rape: पति ने किया बलात्कार, पत्नी ने बनाया वीडियो, फिर मांगे पैसे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फाइल फोटो

Highlightsमुंबई पुलिस ने एक ब्यूटीशियन को गिरफ्तार किया हैमहिला पर आरोप है कि उसने दूसरी महिला को नशीला पदार्थ पिलाया, फिर उसके पति द्वारा बलात्कार किया गयापीड़िता का वीडियो बनाकार मांगे 10 हजार रुपये

Mumbai Woman Rape:मुंबई पुलिस ने एक ब्यूटीशियन को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने एक दूसरी महिला को घर पर बुलाया। इस दौरान ड्रिंक के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद ब्यूटीशियन महिला के पति ने महिला का बलात्कार किया। पति जिस दौरान महिला का बलात्कार कर रहा था, आरोपी महिला ने पीड़िता की वीडियो बनाई। 22 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके पति की तलाश कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने एक 36 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।

महिला ने कथित तौर पर एक दूसरी महिला के पेय में नशीला पदार्थ मिलाया और उसके पति द्वारा उसका बलात्कार किया गया। इस घृणित कार्य को आरोपी महिला द्वारा फिल्माया भी गया, जिसके कारण पीड़ित के खिलाफ जबरन वसूली की मांग की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पेशे से ब्यूटीशियन है और पीड़िता उसे पहले से जानती थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दंपति ने उसके यौन उत्पीड़न के वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर पीड़िता से पैसे की मांग की। पुलिस अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट के अनुसार, इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में काम करने वाली पीड़िता को आरोपी महिला का रविवार को फोन आया।

आरोपी ने उसे मालवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया। जब पीड़िता आरोपी महिला के घर गई तो उसने चालाकी से उसे ड्रिंक ऑफर की। नशीला पेय पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गया। पुलिस अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद आरोपी महिला के पति ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

बाद में जब उसे होश आया तो पीड़िता को एहसास हुआ कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। इसके बाद आरोपी दंपत्ति ने पीड़िता को वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी और उससे 10,000 रुपये की मांग की। जब पीड़िता ने कथित तौर पर उन्हें रकम देने से इनकार कर दिया, तो दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

इस घटना के एक दिन बाद पीड़िता ने मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ब्यूटीशियन को पकड़ लिया। हालांकि, महिला का पति अभी भी फरार है, पुलिस उसे ढूंढने और जल्द ही गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

Web Title: Mumbai Woman Rape Malwani Beautician Arrested husband mumbai police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे