Karnataka Girl Rape: भतीजी का किया बलात्कार, आरोपी ट्यूशन क्लास छोड़ने के बहाने ले गया था

By धीरज मिश्रा | Published: May 4, 2024 12:34 PM2024-05-04T12:34:27+5:302024-05-04T12:38:17+5:30

Karnataka Girl Rape: इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक ओर घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने पीड़िता को किसी को कुछ भी बताने से मना किया था।

Karnataka Girl Rape sexually abuses niece tuition classes Nanjangud Town police station POCSO | Karnataka Girl Rape: भतीजी का किया बलात्कार, आरोपी ट्यूशन क्लास छोड़ने के बहाने ले गया था

फाइल फोटो

Highlights24 अप्रैल को हुई घटना, मां ने दर्ज कराई शिकायतआरोपी ने लड़की को चुप रहने की धमकी दी और उसका यौन शोषण कियाबेटी द्वारा आपबीती बताने के बाद मां ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

Karnataka Girl Rape: इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक ओर घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने पीड़िता को किसी को कुछ भी बताने से मना किया था। मामला कर्नाटक का है। यहां पर एक व्यक्ति पर उसकी भतीजी के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी भतीजी को ट्यूशन क्लास छोड़ने के बहाने रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, पुलिस को पीड़िता की मां के द्वारा एक शिकायत दी गई। जिसमें कहा गया कि यह घटना 24 अप्रैल को हुई थी। शिकायत में दावा किया कि राजेश नाम का व्यक्ति उनकी बेटी को ट्यूशन क्लास के बजाय हाउसिंग बोर्ड में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती उसका यौन शोषण किया। आरोपी(राजेश) ने लड़की को घटना के बारे में किसी को न बताने की चेतावनी दी थी। साथ ही कहा था कि अगर किसी ने पूछा तो बता देना कि पास के एक रेस्तरां में खाना खाया था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि मारपीट के बाद राजेश ने उसकी बेटी को उसकी दादी के घर छोड़ दिया और उससे कहा कि वह जब चाहे उसके पास आए। 

दादी से पीड़िता ने बताई सच्चाई

आरोपी ने जब पीड़िता को उसकी दादी के घर छोड़ दिया तो उसने अपनी दादी से कहा कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। जिसके बाद उसकी दादी ने पीड़िता की मां को फोन किया। जो उस समय मैसूर में थी। सूचा मिलते ही वह जल्द से जल्द नंजनगुड लौट आई। एक बार जब उसकी मां लौटी तो लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई। अगले दिन महिला ने नंजनगुड टाउन पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Web Title: Karnataka Girl Rape sexually abuses niece tuition classes Nanjangud Town police station POCSO

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे