Delhi Crime News: दिल्ली को क्या हो गया है!, युगांडा की 27 वर्षीय महिला के साथ लूटपाट और छेड़छाड़, घायल अवस्था में सड़क पर मिली पीड़िता, सिर पर पत्थर से वार और कपड़े फाड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 27, 2024 08:47 AM2024-04-27T08:47:07+5:302024-04-27T08:48:07+5:30

Delhi Crime News: पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे महरौली थाने में सड़क पर घायल पड़ी एक महिला के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचने पर युगांडा की एक महिला घायल पाई गई।"

Delhi Crime News 27 year old Ugandan woman looted and molested victim found injured road in Chhatarpur, South Delhi | Delhi Crime News: दिल्ली को क्या हो गया है!, युगांडा की 27 वर्षीय महिला के साथ लूटपाट और छेड़छाड़, घायल अवस्था में सड़क पर मिली पीड़िता, सिर पर पत्थर से वार और कपड़े फाड़े

सांकेतिक फोटो

Highlights24 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रिंकू कश्यप को गिरफ्तार किया गया है जो पेशे से मजदूर हैं। लोगों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसे एक दीवार के पीछे ले गए। महिला के सिर पर पत्थर से वार किया और उसके कपड़े फाड़ दिए।

Delhi Crime News: दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी इलाके में दो लोगों ने युगांडा की 27 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर लूटपाट और छेड़छाड़ की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पीसीआर कॉल पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला घायल अवस्था में सड़क पर मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे महरौली थाने में सड़क पर घायल पड़ी एक महिला के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचने पर युगांडा की एक महिला घायल पाई गई।"

अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रिंकू कश्यप को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है जो पेशे से मजदूर हैं। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसे एक दीवार के पीछे ले गए।

शिकायत के अनुसार, दोनों ने महिला के सिर पर पत्थर से वार किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 800 रुपये नकद और एक चांदी की अंगूठी थी। अधिकारी ने कहा, "दोनों नशे के आदी हैं...जब उन्हें पकड़ा गया तो वे नशे में थे।"

Web Title: Delhi Crime News 27 year old Ugandan woman looted and molested victim found injured road in Chhatarpur, South Delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे