Abhishek Sharma On Virat Kohli: युवराज सिंह का चेला, 'रन मशीन', का रिकॉर्ड तोड़ेगा, जानिए क्या हैं आंकड़े

Abhishek Sharma On Virat Kohli: हैदराबाद में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का तूफान आया।

By धीरज मिश्रा | Published: May 9, 2024 02:26 PM2024-05-09T14:26:18+5:302024-05-09T14:28:24+5:30

yuvraj singh student abhishek sharma break virat kohli ipl record | Abhishek Sharma On Virat Kohli: युवराज सिंह का चेला, 'रन मशीन', का रिकॉर्ड तोड़ेगा, जानिए क्या हैं आंकड़े

Photo credit twitter

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने अभिषेक शर्मा साल 2016 में विराट कोहली के नाम 38 छक्के चार छक्के लगाते ही अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे विराट कोहली का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma On Virat Kohli: हैदराबाद में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का तूफान आया। शर्मा ने गगनचुंबी छक्के जड़े। दर्शकों को अभिषेक शर्मा में युवराज सिंह की छवि दिखी। कभी भारत के लिए युवराज सिंह ऐसे ही लंबे-लंबे छक्के मारते थे। शर्मा अपने प्रदर्शन पर युवराज सिंह को भी धन्यवाद करते हैं, शर्मा का कहना है कि उनके प्रदर्शन के पीछे युवी पाजी का बहुत बड़ा हाथ है। मालूम हो कि एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने तैयार किया है।

इन दोनों की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर इस बात की गवाही देते हैं। शर्मा आईपीएल 2024 में अच्छे फॉर्म में हैं। खास बात यह है कि वह इस आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इधर, युवराज सिंह ने भी कहा है कि आपका भारतीय टीम में जल्द ही नंबर आएगा। इधर फैंस कहने लगे हैं कि शर्मा को टी-20 विश्व कप में होना चाहिए था। चलिए आपको बताते हैं कि इस आईपीएल के सीजन में किस खिलाड़ी ने कितने छक्के लगाए हैं।

साल 2024 में छक्कों की बरसात

साल 2024 के आईपीएल सीजन में अन्य सीजन की तुलना में कहीं अधिक छक्के लगाए गए। बात करे बल्लेबाजों की तो सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अब तक कुल 35 छक्के लगाए हैं। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 6 छक्के जड़े। वहीं, दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑल राउंडर सुनील नरेन हैं। इनके नाम 32 छक्के हैं। तीसरे नंबर पर हैदराबाद के ट्रेविस हेड हैं, इनके नाम 31 छक्के हैं। 31 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन और 5वें नंबर पर 28 छक्कों के साथ राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग हैं। 

एक सीजन में विराट के नाम सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। साल 2016 के आईपीएल में विराट के बल्ले से 38 छक्के आए। अगर आईपीएल के मौजूदा सीजन में अभिषेक शर्मा 4 और छक्के जड़ देते हैं तो वह विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। 

Open in app