T20 World Cup: IPL में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले इन खिलाड़ियों को नहीं मिली टीम में जगह, शिवम दुबे, कोहली और रोहित से भी हैं आगे

भारत के शीर्ष तीन रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली में से कोई भी इस साल के संस्करण में न्यूनतम 200 रन के साथ सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट वाले शीर्ष पांच क्रिकेटरों की सूची में नहीं है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 3, 2024 03:19 PM2024-05-03T15:19:48+5:302024-05-03T15:31:20+5:30

T20 World Cup highest strike rate in IPL Abhishek Sharma Dinesh Karthik Rajat Patidar not selected | T20 World Cup: IPL में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले इन खिलाड़ियों को नहीं मिली टीम में जगह, शिवम दुबे, कोहली और रोहित से भी हैं आगे

अभिषेक शर्मा और दिनेश कार्तिक को नहीं मिली टी-20 विश्व कप की टीम में जगह

googleNewsNext
Highlightsअभिषेक शर्मा ने 208.60 की स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 315 रन बनाए हैंदिनेश कार्तिक 195.52 की स्ट्राइक रेट से 8 पारियों में 262 रन बना चुके हैंरजत पाटीदार ने 175.83 की स्ट्राइक रेट से 8 पारियों में 211 रन बनाए हैं

T20 World Cup: टी20 विश्वकप के लिए घोषित की गई भारतीय टीम में आईपीएल 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे कई सितारों को नहीं चुना गया है। रोहित शर्मा को कप्तानी दी गई है जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है। विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को भी टीम में जगह मिली है। टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में कुछ चौंकाने वाले चयन भी हुए हैं। इन्हीं में से एक हैं शिवम दुबे। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल में अब तक दुबे ने 10 मैचों में 50 की औसत और 171.56 की स्ट्राइक रेट से 350 रन बनाए हैं, जिसमें 26 छक्के शामिल हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि आईपीएल में जिन खिलाड़ियों ने अब तक सबसे बेहतर स्ट्राईक रेट से रन बनाए हैं उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।

भारत के शीर्ष तीन रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली में से कोई भी इस साल के संस्करण में न्यूनतम 200 रन के साथ सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट वाले शीर्ष पांच क्रिकेटरों की सूची में नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2024 में 10 पारियों में 500 रन बना चुके हैं।  उनके रन 147.49 की स्ट्राइक रेट से आए हैं। टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 158.29 की स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाए हैं। यशस्वी जयसवाल ने टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत के बाद फॉर्म में सुधार किया है और 157.21 के स्ट्राइक रेट के साथ 316 रन बनाए हैं।

लेकिन अगर आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 208.60 की स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 315 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिनेश कार्तिक 195.52 की स्ट्राइक रेट से 8 पारियों में 262 रन बना चुके हैं। यल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ही रजत पाटीदार ने 175.83 की स्ट्राईक रेट से 8 पारियों में 211 रन बनाए हैं। इन तीनों ही खिलाड़ियों को टी20 विश्वकप की टीम में जगह नहीं मिली है। इस लिस्ट में चौथे नंबर शिवम दुबे हैं जिन्हें टी20 विश्वकप की टीम में जगह मिली है। दुबे ने 171.56 की स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में 350 रन बनाए हैं।  पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने 169.41 की स्ट्राईक रेट से 10 पारियों में 288 रन बनाए हैं। शशांक को भी टी20 विश्वकप की टीम में जगह नहीं मिली है।

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

Open in app