T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने टीम की घोषणा की, एडेन मार्कराम को कप्तान बनाया, दो चौंकाने वाले नाम, देखिए किसे मिली जगह

रयान रिकेल्टन और ओटनील बार्टमैन को भी जगह मिली है जिन्होंने हाल के SA20 टूर्नामेंट में अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन से हैरान किया था। वे टीम में दो अनकैप्ड T20I खिलाड़ी हैं।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 30, 2024 03:24 PM2024-04-30T15:24:21+5:302024-04-30T15:25:48+5:30

South Africa T20 World Cup squad lead by Aiden Markram announced | T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने टीम की घोषणा की, एडेन मार्कराम को कप्तान बनाया, दो चौंकाने वाले नाम, देखिए किसे मिली जगह

दक्षिण अफ्रीका ने टीम की घोषणा की, एडेन मार्कराम को कप्तान बनाया

googleNewsNext
Highlightsटी20 विश्वकप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने टीम की घोषणा कर दी हैएडेन मार्कराम को कप्तान बनाया गया हैरयान रिकेल्टन और ओटनील बार्टमैन को भी जगह मिली है

T20 World Cup 2024: एक जून से शुरू होने वाले टी20 विश्वकप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने टीम की घोषणा कर दी है। एडेन मार्कराम को कप्तान बनाया गया है। टी20 कप्तान बनाए जाने के बाद एडेन मार्कराम पहली बार किसी आईसीसी आयोजन में दक्षिण अफ्रीका की कमान संभालेंगे। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्ट इंडीज में आयोजित किया जाएगा।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर किए गए एनरिक नॉर्त्जे और क्विंटन डी कॉक को भी टीम में जगह मिली है। एनरिक नॉर्त्जे पीठ की चोट के कारण सितंबर 2023 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि वह फिलहाल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। डी कॉक ने 2023 क्रिकेट विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने पहले ही 2022 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

रयान रिकेल्टन और ओटनील बार्टमैन को भी जगह मिली है जिन्होंने हाल के SA20 टूर्नामेंट में अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन से हैरान किया था। वे टीम में दो अनकैप्ड T20I खिलाड़ी हैं। 
रिकेल्टन ने एमआई केप टाउन के लिए 58.88 के औसत और 173.77 के स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे और लीग के टॉप स्कोरर थे। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए आठ मैचों में 18 विकेट लिए। टीम में  मार्कराम, डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में मजबूत बल्लेबाजी कोर है। गेंदबाजी का नेतृत्व कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे करेंगे। मार्को जानसन और गेराल्ड कोएत्ज़ी अन्य पेसर हैं।  ब्योर्न फोर्टुइन, केशव महाराज और तबरेज़ शम्सी फ्रंटलाइन स्पिनर होंगे।

दक्षिण अफ्रीका टीम: 

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।

रिजर्व: नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी 

Open in app