RCB vs DC: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया, आईपीएल 2024 में लगातार दर्ज की अपनी 5वीं जीत

RCB vs DC, IPL 2024: आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 189 रनों का टारगेट रखा। इसके बाद लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स को 19.1 ओवर में 140 रन पर समेट दिया।

By रुस्तम राणा | Published: May 12, 2024 11:12 PM2024-05-12T23:12:07+5:302024-05-12T23:46:06+5:30

RCB vs DC: RCB beats Delhi Capitals by 47 runs, registers its 5th consecutive win in IPL | RCB vs DC: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया, आईपीएल 2024 में लगातार दर्ज की अपनी 5वीं जीत

RCB vs DC: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया, आईपीएल 2024 में लगातार दर्ज की अपनी 5वीं जीत

googleNewsNext

RCB vs DC, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया। इसके साथ ही टीम ने आईपीएल के इस सीजन की लगातार 5वीं जीत दर्ज की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 189 रनों का टारगेट रखा। इसके बाद लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स को 19.1 ओवर में 140 रन पर समेट दिया। इस जीत के साथ आरसीबी 12 अंकों के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में जाने की राह बेहद मुश्किल कर दी है। 

आरसीबी की तरफ से यश दयाल ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। साथ ही उन्होंने उनके नाम एक रन आउट भी रहा। आरसीबी के तेज गेंदबाज ने 3.1 ओवर में केवल 20 रन ही खर्च किए। लॉकी फर्ग्युसन के खाते में दो सफलताएं आईं। जबकि कैमरन ग्रीन, मोहम्मद सिराज और स्वप्निल सिंह को एक-एक विकेट मिला। दिल्ली की ओर से कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शाई होप ने थोड़ी बहुत डीसी के फैंस को होप दिखाते हुए 29 रन का योगदान दिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले पावर प्ले के अंदर अपने 30 रन पर अपने चार शीर्ष बल्लेबाजों को खो दिया। सलामी बल्लेबाजी के रूप में डेविड वार्नर फिर से फ्लॉप साबित हुए। वार्नर ने केवल एक रन बनाया और स्वप्निल सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद तीसरे क्रम में बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 2 रन बनाकर ही चलते हो गए। इसके बाद आक्रामक जैक फ्रेजर भी रन आउट हो गए। इससे दिल्ली की मुश्किलें और बढ़ गईं और टीम एक के बाद जल्दी-जल्दी अपना विकेट खोती रही। 

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार के अर्धशतक से आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नौ विकेट पर 187 रन बनाए। पाटीदार ने 32 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों से 52 रन की पारी खेलने के अलावा विल जैक्स (29 गेंद में 41 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी भी की। कैमरन ग्रीन ने अंत में 24 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए। दिल्ली की ओर से रसिख सलाम (23 रन पर दो विकेट) और खलील अहमद (31 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। इशांत शर्मा, मुकेश शर्मा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया। 

 

Open in app