Daryl Mitchell: 14 करोड़ का खिलाड़ी, रनों की वर्षा करने में फिर फ्लॉप, संकट में चेन्नई

Daryl Mitchell: चेन्नई ने न्यूजीलैंड मूल के क्रिकेटर डेरिल मिचेल पर धन की वर्षा की। लेकिन मिचेल आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रनों की वर्षा करने में असफल रहे हैं।

By धीरज मिश्रा | Published: May 5, 2024 04:41 PM2024-05-05T16:41:23+5:302024-05-05T17:34:07+5:30

Punjab Kings vs Chennai Super Kings Daryl Mitchell Harshal PatelLive Cricket Score | Daryl Mitchell: 14 करोड़ का खिलाड़ी, रनों की वर्षा करने में फिर फ्लॉप, संकट में चेन्नई

Photo credit twitter

googleNewsNext
Highlightsपंजाब किंग्स के खिलाफ 30 रन बनाकर आउट हुए डेरिल मिचेलचेन्नई ने डेरिल मिचेल को 14 करोड़ में खरीदा था आईपीएल 2024 में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं डेरिल मिचेल

Daryl Mitchell: चेन्नई ने न्यूजीलैंड मूल के क्रिकेटर डेरिल मिचेल पर धन की वर्षा की। लेकिन मिचेल आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रनों की वर्षा करने में असफल रहे हैं। मिचेल जिन्हें चेन्नई के मिडिल ऑर्डर को संभालना था। वह पूरे सीजन में रन बनाने के लिए जूझते दिखे हैं। दरअसल, रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला के स्टेडियम में आईपीएल का 53वां मैच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने के लिए चेन्नई को न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आई चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही।

टीम के ओपनर अंजिक्य रहाणे महज 9 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। वहीं, चेन्नई ने पारी को संभालने के लिए डेरिल मिचेल को भेजा। मिचेल पहली गेंद से अच्छे लग रहे थे। उनकी बल्लेबाजी में पुरानी वाली धार दिख रही थी। मिचेल और चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। लेकिन, अच्छी शुरुआत के बाद भी मिचेल हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हो गए। मिचेल ने पारी के दौरान 19 गेंदों में 30 रन बनाए। इस दौरान 2 चौके और एक छक्का भी जड़ा।

मिचेल के आईपीएल करियर पर नजर

डेरिल मिचेल ने 12 आईपीएल मैच की 12 पारियों में 262 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 52 का रहा है। आईपीएल 2024 के सीजन में उनके बल्ले से एक हाफ सेंचुरी आई है। एवरेज 26.20 का रहा है। 214 गेंद मिचेल ने फेस की। 122.43 का स्ट्राइक रेट। 1 हाफ सेंचुरी। अब तक 17 चौके और सात छक्के जड़े।

टी-20 करियर पर नजर

डेरिल मिचेल ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 63 मैच की 60 पारियों में 1260 रन बनाए। 72 उच्चतम स्कोर। 26.25 की एवरेज। 909 गेंद फेस की। 138.61 की स्ट्राइक रेट। 7 हाफ सेंचुरी। 86 चौके और 47 छक्के जड़े।

Open in app