वीडियो: अश्विन ने बोल्ड होने पर मांग लिया DRS, सोशल मीडिया यूजर्स की छूटी हंसी, आए मजेदार कमेंट

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मेजदार वाकया हुआ जब रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड होने के बाद डीआएस मांग लिया। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Published: December 4, 2021 09:15 PM2021-12-04T21:15:13+5:302021-12-04T21:16:56+5:30

Video Ravichandran Ashwin takes DRS after gets bowled twitter reaction | वीडियो: अश्विन ने बोल्ड होने पर मांग लिया DRS, सोशल मीडिया यूजर्स की छूटी हंसी, आए मजेदार कमेंट

अश्विन ने बोल्ड होने पर मांग लिया DRS (फोटो- वीडियो ग्रैब)

googleNewsNext

मुंबई: भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। पहली पारी में 325 रन और फिर न्यूजीलैंड को 62 पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाये 69 रन बना लिए हैं। 

ऐसे में भारत की कुल बढ़त 332 रनों की हो चुकी है। वहीं दूसरे दिन भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बदौलत एक मजेदार वाकया भी मैदान पर देखने को मिला। इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजेदार कमेंट आए।

अश्विन ने बोल्ड होने पर मांग लिया डीआरएस

दरअसल, भारत की पहली पारी के 72वें ओवर में ऐजाज पटेल ने एक शानदार गेंद पर अश्विन को चमका दिया। गेंद मिडिल स्टंप के लाइन में गिरी और अश्विन के डिफेंस को चमका देते हुए ऑफ स्टंप ले उड़ी। ऐसा होते ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। अश्विन ने भी बिना समय गंवाए डीआएस मांग लिया। 

संभवत: अश्विन को लगा कि उन्हें विकेट के पीछे कैच के लिए आउट दिया गया है। इसलिए उन्होंने बिना कुछ सोचे डीआरएस की मांग कर दी। इसके ठीक बाद उनकी नजर विकेट पर गई तो वे भी हैरान रह गए। मजेदार ये भई रहा कि फील्ड अंपायर ने भी ये चेक करने के लिए थर्ड अंपायर की ओर फैसला बढ़ा दिया कि विकेट की गिल्लियां गेंद लगने से ही गिरी हैं। देखें वीडियो...

अश्विन के इस तरह डीआरएस मांगने पर कई मजेदार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्लीन बोल्ड होने पर रिव्यू कौन मांगता है?'

वहीं एक यूजर ने लिखा बोल्ड होने के बाद रिव्यू मांगकर अश्विन ने आज इतिहास रच दिया।

इन सबके बीच मैच का दूसरा दिन भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज ऐजाज पटेल के लिए भी खास रहा जो एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के बायें हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल ने भारतीय पारी के सभी दस विकेट झटके।

ऐजाज ने 47.5 ओवर में 119 रन देकर दस विकेट लिये। किसी विदेशी गेंदबाज का भारत में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पटेल ने इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। लेकर ने 1956 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर में यह कमाल किया था। उन्होंने 51 . 2 ओवर में 53 रन देकर दस विकेट लिये थे। वहीं कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में फरवरी 1999 में 26.3 ओवर में 74 रन देकर दस विकेट लिये थे। 

Open in app