IPL 2022 Retentions: आरसीबी ने कोहली को 15 करोड़ में किया रिटेन, मैक्सवेल और सिराज शामिल, मुंबई ने हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का साथ छोड़ा, देखें लिस्ट

IPL 2022 Retentions: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नयी टीमों सहित सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों के लिये 90 करोड़ रुपये की वेतन सीमा तय की है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 30, 2021 09:50 PM2021-11-30T21:50:28+5:302021-11-30T22:36:04+5:30

IPL 2022 Retentions list RCB Virat Kohli, Glenn Maxwell Mohammed Siraj Yuzvendra Chahal hardik pandya out | IPL 2022 Retentions: आरसीबी ने कोहली को 15 करोड़ में किया रिटेन, मैक्सवेल और सिराज शामिल, मुंबई ने हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का साथ छोड़ा, देखें लिस्ट

सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी को फिर से कप्तान चुना है। मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा पर दांव लगा दिया है।

googleNewsNext
Highlightsआठ टीमें अधिकतर चार खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाये रख सकती हैं।लखनऊ और अहमदाबाद – को नीलामी पूल से तीन खिलाड़ियों को चुनने का विकल्प दिया जाएगा।

IPL 2022 Retentions: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का सीजन काफी भव्य होना वाला है। इस बार 8 नहीं 10 टीमें शिरकत करेंगी। मेगा नीलामी से पहले मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी को रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंपनी थी। सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी को फिर से कप्तान चुना है। मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा पर दांव लगा दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खिलाड़ियों की नीलामी से पहले मंगलवार को अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली जबकि मुंबई इंडियन्स ने उम्मीद के मुताबिक भारत के टी20 कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह को रिटेन (अपनी टीम के साथ बरकरार रखना) किया।

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक और क्रुणाल पांडया का साथ छोड़ दिया। मौजूदा आठ टीम के रिटेन होने वाले खिलाड़ियों को अंतिम रूप देने के बाद दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को एक से 25 दिसंबर के बीच तीन खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा जिसके बाद जनवरी में नीलामी होगी। मौजूदा आठ टीम अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं जिसमें तीन से अधिक भारतीय और दो से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते।

सीमित ओवरों के क्रिकेट के भारत के महानतम कपतान और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम में आलराउंडर रविंद्र जडेजा के बाद रिटेन होने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी होंगे। टीम ने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में रुतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर रखा है जबकि मोईन अली को भी रिटेन किया है।

चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर एक टीम के 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि तीन खिलाड़ियों को टीम में बनाये रखने पर उसके 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दो खिलाड़ियों को बनाये रखने का मतलब होगा कि 90 करोड़ रुपये में से 24 करोड़ रुपये कम होना जबकि एक खिलाड़ी को बनाये रखने पर 14 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

जिन बड़े नामों को रिलीज किया गया उसमें खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियन्स के आलराउंडर हार्दिक पंड्या और आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन शामिल हैं। आरसीबी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और पिछले सत्र के पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल को रिलीज किया। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले साल के कप्तान लोकेश राहुल को रिलीज किया जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को रिटेन किया लेकिन स्टार स्पिनर राशिद खान को रिलीज कर दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़)।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)।

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)।

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)।

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (12 करोड़), रवींद्र जडेजा (16 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़) और मोइन अली (8 करोड़)।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत(16 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़) और अक्षर पटेल (9 करोड़)।

कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन (6 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़) और वेंकटेश अय्यर (8 करोड़)।

कोई टीम चार खिलाड़ियों को रखती है तो पहले खिलाड़ी की कीमत 16 करोड़, दूसरे खिलाड़ी की 12 करोड़, तीसरे खिलाड़ी की आठ करोड़ और चौथे खिलाड़ी की छह करोड़ रुपये होगी। इस तरह से 42 करोड़ रुपये कट जाएंगे और फ्रंचाइजी 48 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी।

तीन खिलाड़ियों को रखने पर यह राशि पहले से तीसरे खिलाड़ी तक क्रमश: 15 करोड़, 11 करोड़ और सात करोड़ रुपये, दो खिलाड़ियों को रखने पर 14 और 10 करोड़ रुपये और एक खिलाड़ी को रखने पर 14 करोड़ रुपये होगी। यदि ऐसे खिलाड़ी को रिटेन किया जाता है जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली तो केवल चार करोड़ रुपये काटे जाएंगे।

Open in app