IPL 2022: रजत पाटीदार का कमाल, 49 गेंद में शतक, 54 गेंद, 112 रन, 12 चौके और 7 छक्का, कार्तिक के साथ 41 बॉल में 92 रन

IPL 2022 Playoffs: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने कोलकाता में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का विकल्प चुना था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 25, 2022 10:11 PM2022-05-25T22:11:31+5:302022-05-25T22:12:26+5:30

IPL 2022 Playoffs Rajat Patidar 49 balls Century Hits Maiden 54 ball 112 run 12 four 7 six dinesh kartik 41 balls 92 runs | IPL 2022: रजत पाटीदार का कमाल, 49 गेंद में शतक, 54 गेंद, 112 रन, 12 चौके और 7 छक्का, कार्तिक के साथ 41 बॉल में 92 रन

पाटीदार ने 54 गेंद में नाबाद 112 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल हैं।

googleNewsNext
Highlightsआरसीबी बल्लेबाज की हिटिंग गजब है। रजत पाटीदार ने दिनेश कार्तिक के साथ आरसीबी के लिए एक बड़ी पारी खेली। दिनेश ने 23 गेंद में नाबाद 37 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल है।

IPL 2022 Playoffs: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने धमाका कर दिया। मात्र 49 गेंद में पहला आईपीएल शतक पूरा किया। रवि बिश्नोई पर तीन छक्के और एक चौका लगाया। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने लखनऊ के हर गेंदबाज को मारा।

आरसीबी बल्लेबाज की हिटिंग गजब है। रजत पाटीदार ने दिनेश कार्तिक के साथ आरसीबी के लिए एक बड़ी पारी खेली। पाटीदार ने 54 गेंद में नाबाद 112 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। दिनेश ने 23 गेंद में नाबाद 37 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल है।

इससे पहले, फाफ डु प्लेसिस (0), विराट कोहली (25), ग्लेन मैक्सवेल (9) और महिपाल लोमर (14) सभी लखनऊ के खिलाफ सस्ते में आउट हुए। लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में बुधवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

सुपर जाइंट्स ने दो बदलाव करते हुए कृणाल पंड्या और दुष्मंता चमीरा को अंतिम एकादश में शामिल किया है। कृष्णप्पा गौतम और जेसन होल्डर को बाहर किया गया है। बेंगलोर की टीम ने एक बदलाव करते हुए मोहम्मद सिराज को मौका दिया है। ईंडन गार्डन में बारिश के कारण टॉस में देरी हुई और मैच रात 8:10 बजे शुरू हुआ।

मैच के विजेता का सामना शनिवार को क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स से होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ चार विकेट पर 207 रन बनाए। बेंगलोर की टीम की ओर से रजत पाटीदार ने नाबाद 112 जबकि दिनेश कार्तिक ने नाबाद 37 रन की पारी खेली।

आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा 100 रनः

120* पॉल वाल्थाटी पीबीकेएस बनाम सीएसके 2011

114* मनीष पांडे आरसीबी बनाम डेक्कन 2009

101* देवदत्त पडिक्कल आरसीबी बनाम आरआर 2021

101* रजत पाटीदार आरसीबी बनाम एलएसजी 2022।

आईपीएल नॉकआउट/प्ले ऑफ में 100 रनः

122 वी सहवाग पीबीकेएस बनाम सीएसके 2014 (क्यू 2)

117* एस वाटसन सीएसके बनाम एसआरएच 2018 (फाइनल)

115* डब्ल्यू साहा पीबीकेएस बनाम केकेआर 2014 (फाइनल)

113 एम विजय सीएसके बनाम डीसी 2012 (क्यू2)

112* रजत पाटीदार आरसीबी बनाम एलएसजी 2022 (एलिमिनेटर)।

एलएसजी स्पिनर आज पावरप्ले:

2 ओवर में 0/24 (ईआर 12.00)

मध्य ओवर (7-15): 5 ओवर में 2/33 (ईआर 6.50)

डेथ ओवर (16-20): 1 ओवर में 0/27 (ईआर 27.00)

एलएसजी स्पिनर डेथ ओवरः

पहले पावरप्ले: 9.25 (दूसरा सबसे खराब)

मध्य ओवर (7-15): 7.05 (दूसरा सर्वश्रेष्ठ)

डेथ ओवर (16-20): 10.67 (तीसरा सबसे खराब)

आईपीएल में डेथ ओवरों (16-20) में सर्वाधिक रन

88 एलएसजी बनाम केकेआर डीवाई पाटिल

84 आरसीबी बनाम एलएसजी कोलकाता *

83 सीएसके बनाम आरसीबी डीवाई पाटिल

76 एमआई बनाम केकेआर पुणे।

Open in app