WPL 2023 Final: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने जीता महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब, ब्रंट ने खेली अर्धशतकीय पारी

WPL के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 20 ओवर में 132 रनों का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

By रुस्तम राणा | Published: March 26, 2023 10:45 PM2023-03-26T22:45:16+5:302023-03-26T22:58:54+5:30

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, Final 2023 MI won the first PL title | WPL 2023 Final: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने जीता महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब, ब्रंट ने खेली अर्धशतकीय पारी

WPL 2023 Final: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने जीता महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब, ब्रंट ने खेली अर्धशतकीय पारी

googleNewsNext
Highlights ब्रंट (60) ने शानदार नाबाद रहते हुए अर्धशतकीय पारी खेलकर मुंबई जीत दिलाईबल्ले से कप्तान हरमीनप्रीत सिंह 39 गेंदों पर 37 रनों का योगदान दिया मुंबई इंडियंस को जीत के लिए DC ने दिया था 20 ओवर में 132 रनों का टारगेट

WPL 2023 Final: मुंबई इंडियंस महिला टीम ने महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हरमीनप्रीत कौर की नेतृत्व वाली मुंबई इंडियस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात देकर इस खिताब को अपने नाम किया। 

फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 20 ओवर में 132 रनों का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने 3 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई की इस जीत में जहां गेंदबाजी से वोन्ग और मैथ्यूज ने 3-3 विकेट लेकर कमाल किया तो वहीं बल्ले से ब्रंट (60) ने शानदार नाबाद रहते हुए अर्धशतकीय पारी खेलकर मुंबई को जीत दिलाई। कप्तान हरमीनप्रीत सिंह (37 रन, 39 गेंद) अच्छी बल्लेबाजी की। 

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान मेग लैनिंग सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया और पारी में 5 चौके लगाए। कप्तान ने अपनी बिखरती टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अंत में वह रन आउट हो गईं। दिल्ली की शिखा पांडे और राधा यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों निचले क्रम के बल्लेबाजों ने 27-27 रनों का योगदान दिया। 

फाइनल मुकाबले में शिखा ने जहां 27 रन बनाने के लिए 17 गेंदों का सामना किया और 3 चौके व 1 छक्का लगाया। तो वहीं राधा पांडे ने 12 गेंदें खेली। उन्होंने पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। वे दोनों अंत तक नॉट आउट रहीं और टीम का स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रनों तक ले गईं। मुंबई इंडियंस की तरफ से मैथ्यूज और वोन्ग ने 3-3 विकेट झटके तो वहीं केर 2 विकेट लेने में सफल रहीं। 

Open in app