Rajnandgaon Assembly Elections Results 2023: पूर्व सीएम रमन सिंह 34000 मतों से आगे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस
By आकाश चौरसिया | Updated: December 3, 2023 15:36 IST2023-12-03T15:27:28+5:302023-12-03T15:36:50+5:30
छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से बड़ा चेहरा और पूर्व सीएम रमन सिंह ने बढ़त बना ली है, इस बात का खंडन चुनाव आयोग ने कर दिया। अभी फाइनल रिजल्ट घोषित होना बाकी है।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
Rajnandgaon Assembly Elections Results 2023: छत्तीसगढ़विधानसभा चुनाव 2023 के लिए काउंटिंग जारी है, जिसमें भाजपा को बढ़त मिल गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस को 32 और भाजपा को 55 सीटें मिल गई हैं। इस बढ़त के बाद पीएम मोदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि मोदी जी की गारंटी पर जीत हुई है। वहीं, भाजपा को 54 और कांग्रेस को 34 सीटें मिलती दिख रही है, यह अभी भी चुनाव आयोग की ओर से रुझान है।
आज भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में @BJP4CGState के साथियों के साथ बैठक में शामिल होकर 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना संबंधी विषयों पर सार्थक संवाद किया।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) December 1, 2023
सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर मैं आश्वस्त हूँ कि आगामी 3 दिसंबर को प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ हम सब मिलकर भाजपा की सरकार… pic.twitter.com/5yElMzQ0B0
राजनांदगांव सीट पर पूर्व सीएम रमन सिंह को 67164 वोट मिल चुके हैं, जबकि गिरीश देवांगन कांग्रेस की ओर से रेस में रहे। लेकिन रमन सिंह के सामने नहीं टिके और उन्हें अब 32941 वोट मिले हैं। राज्य में विधानसभा के लिए 90 सीटें हैं और बहुमत पाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीटें चाहिए होती हैं।
रमन सिंह ने आगे कहा, "लोगों ने पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास किया, यह रुझानों से पता चलता है। हम अंडरकरंट देख सकते थे, नहीं पता था कि यह इतना बड़ा होगा। भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ ने खारिज कर दिया है। भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार, शराब घोटाले, महादेव ऐप घोटाले में योगदान दिया यह परिणाम है"।