Charlie Munger Death: बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन चार्ली मुंगर के निधन पर निवेश जगत ने बयां किया दर्द
By आकाश चौरसिया | Updated: November 29, 2023 12:54 IST2023-11-29T10:51:31+5:302023-11-29T12:54:18+5:30
वॉरेन बफेट के लंबे समय तक रहे सहयोगी और बिजनेस पार्टनर चार्ली मुंगर की बुधवार सुबह 99 की उम्र में मृत्यु हो गई है। इस बात की पुष्टि उनके परिजन ने भी कर दी है। इससे पहले तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ही यूजर्स शेयर कर रहे थे।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
नई दिल्ली: वॉरेन बफेट के लंबे समय तक रहे सहयोगी 99 वर्षीय चार्ली मुंगर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कई निवेशकों ने शेयर की। इसके अलावा अब मुंगर के परिजन ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी मृत्यु बुधवार सुबह हो गई है।
वॉरेन बफेट के साथ बर्कशायर हैथवे में मुंगर ने दशकों तक काम किया है, जहां उन्होंने उपाध्यक्ष की भूमिका अदा की। यह बात एएफपी की रिपोर्ट में सामने आई है।
भागीदारी और प्रेरणा से बर्कशेयर हैथवे की नींव पड़ी
एएफपी के अनुसार, वॉरेन बफेट ने कहा कि बर्कशेयर हैथवे की नींव उनकी वर्तमान स्थिति के मुताबिक नहीं खड़ी हुई है बल्कि चार्ली की बुद्धिमता, भागीदारी और प्रेरणा से ये सब हो पाया है।
बफेट की तरह मुंगर के परिवार का जन्म और पालन-पोषण ओमाहा, नेब्रास्का में हुआ। 1959 में दोनों की दोस्ती हुई और यह अगले 60 वर्षों तक बरकरार रही। 1978 में बफेट को ज्वाइन करने के बाद चार्ली मुंगर के सहयोग से बर्कशेयर कंपनी को 780 बिलियन डॉलर रुपये के कारोबार तक पहुंची।
टिम कुक ने क्या कहा?
चार्ली को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एप्पल के सीईओ ने कहा, "बिजनेस के बेताज बादशाह और अपनी आसपास की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते थे, चार्ली मुंगर ने अमेरिकी संस्थाओं को बढ़ने में मदद की है और उनकी बुद्धिमता और क्षमताओं से प्रेरणा लेकर कई ऐसे लीडर्स भी आज बन चुके हैं। उन्हें निश्चित तौर पर याद किया जाएगा।"
A titan of business and keen observer of the world around him, Charlie Munger helped build an American institution, and through his wisdom and insights, inspired a generation of leaders. He will be sorely missed. Rest in peace Charlie. pic.twitter.com/vNGDktOAhz
— Tim Cook (@tim_cook) November 28, 2023
इस क्रम में साहिल ब्लूम ने 'एक्स' पर लिख कर कहा, "चार्ली मुंगर ने उन्हें एक ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने माना भी और वह उनके जीवन से जुड़े एक बेहतर सलाह थी। उन्होंने बताया था कि कैसे एक बेहतर पत्नी को खोजे? इसपर चार्ली ने बताया था कि आप जो पाना चाहते हैं, उसे पाने के लिए, आपको उस चीज़ के लायक होना होगा जो आप चाहते हैं।"
Charlie Munger once offered what I consider to be the best life advice one can receive:
— Sahil Bloom (@SahilBloom) November 28, 2023
"How to find a good spouse? The best single way is to deserve a good spouse...To get what you want, you have to deserve what you want."
RIP to a legend whose wisdom will echo for eternity. pic.twitter.com/ZiNvJf46F1
सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर डी मुथुकृष्णन ने भी 'एक्स' के जरिए कहा, "हम इतने समय पर बहुत मुश्किल से जाग पाते हैं, और फिर देखा कि यह खबर आई, चार्ली मुंगर 99 की उम्र में मृत्यु हो चुकी है। वह आगामी जनवरी में 100 वर्ष के होने वाले थे। एक युग का अंत हो गया है। वह बफेट के पिछले 6 दशक के दोस्त थे और बर्कशेयर हैथवे को नई ऊंचाइयों पर ले गए। वह नए निवेशकों के लिए भी एक अच्छे शिक्षक थे। वे बताते थे कि कैसे निवेश और बिजनेस चलाया जाए।"
Rarely wake up at this time. Happened to immediately see the news. Charlie Munger has just passed away at the age of 99. He would have been 100 coming January. An era has come to an end.
— D.Muthukrishnan (@dmuthuk) November 28, 2023
He was Buffett's partner for nearly 6 decades and has contributed equally to the success of…
ब्राइन फेरोल्डी ने भी कहा, "चार्ली मुंगेर आपकी आत्मा को शांति मिले और मैं उन्हें मनोविज्ञान पर दिये गये इस गलत निर्णय के लिए हमेशा याद रखूंगा। यदि आपके पास एक घंटा है, तो यह समय के लायक है।"
RIP Charlie Munger
— Brian Feroldi (@BrianFeroldi) November 28, 2023
I'll always remember him for this talk he gave on the Psychology of Human Misjudgement.
If you have an hour, it's well worth the time: pic.twitter.com/yCQVlciSQ5