मौत और गिरफ्तारी की फर्जी खबरों पर शुगर कॉस्मेटिक्स CEO विनीता सिंह ने दी प्रतिक्रिया, यहां जानें क्या कहा

By आकाश चौरसिया | Published: April 20, 2024 05:13 PM2024-04-20T17:13:16+5:302024-04-20T17:49:32+5:30

विनीता सिंह ने 'एक्स' पर लिखकर कहा कि अभी भी गलत तरीके इस खबर को पीआर के द्वारा पेश किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि उनकी मां को भी इसे लेकर फोन किया गया और गलत जानकारी दी गई।

Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh reacts to fake news of death and arrest | मौत और गिरफ्तारी की फर्जी खबरों पर शुगर कॉस्मेटिक्स CEO विनीता सिंह ने दी प्रतिक्रिया, यहां जानें क्या कहा

फाइल फोटो

Highlightsशुगर कॉसमेटिक्स की सीईओ ने फर्जी खबरों को लेकर लिखाउन्होंने कहा कि कई जगह शिकायत की, लेकिन मदद नहीं मिलीये भी बताया कि उनकी मां को भी इससे दो-चार होना पड़ा

नई दिल्ली: भारतीय बिजनेस वूमेन विनीता सिंह ने अपनी मौत और गिरफ्तारी की वायर हो रही जानकारी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए कई खुलासे किये। विनीता शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ और शार्क टैंक इंडिया की पैनल में से एक हैं।  'एक्स' पर लिखकर उन्होंने बताया कि वो पिछले कुछ हफ्तों से इस मुद्दे से दो चार हो रही हैं, जिसे लेकर गलत संदेश फैलाया जा रहा है।

पोस्ट के जरिए बताया कि पेड पीआर बता रहा है कि उनकी मृत्यु हो गई और उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। विनीता सिंह ने एक्स पर लिखा, 'इससे वो पिछले 5 हफ्तों में मृत्यु हो गई और उनके इस दौरान हिरासत में लिया गया है, ऐसा पेड पीआर द्वारा किया गया, जिसका उन्होंने खुलासा किया है। उन्होंने ये भी पहले तो इसे नजरअंदाज किया, फिर मेटा प्लेटफॉर्म पर भी रिपोर्ट की, मुंबई पुलिस को भी इसकी शिकायत की, लेकिन अभी भी गलत तरीके इस खबर को पीआर के द्वारा पेश किया जा रहा है'। सबसे बड़ी बात तो ये है कि उनकी मां को भी इसे लेकर फोन किया गया और गलत जानकारी दी गई।

बाद की एक पोस्ट में, उन्होंने चिंता जताते हुए मेटा इंडिया, मुंबई पुलिस, साइबर दोस्त, महासाइबर1 और सीपी मुंबई पुलिस ट्विटर अकाउंट को भी टैग किया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि मैडम हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप सारी जानकारी डीएम कर दें, जिससे हम उन आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके। 

अपनी पोस्ट में, उन्होंने कुछ कहानियों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए, जिनमें उनकी मौत और गिरफ्तारी के बारे में बताया गया था। 

Web Title: Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh reacts to fake news of death and arrest

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे