फर्जी वीडियो के खिलाफ रणवीर सिंह का एक्शन, दर्ज कराई FIR, एक्टर के प्रवक्ता ने की पुष्टि
By मनाली रस्तोगी | Published: April 22, 2024 01:41 PM2024-04-22T13:41:40+5:302024-04-22T13:46:19+5:30
रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालिया घटनाक्रम में अभिनेता ने एआई डीपफेक वीडियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक फर्जी वीडियो के नए शिकार बन गए। ऐसे में रणवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता के प्रवक्ता ने कहा, "हां, हमने पुलिस शिकायत दर्ज की है और उस हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जो रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था।"
रणवीर सिंह के FIR दर्ज कराने के पीछे की वजह
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डीपफेक एआई डीपफेक में दावा किया गया है कि अभिनेता ने लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगे हैं। इससे पहले, रणवीर सिंह भी डीपफेक के बारे में बात कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी यही बात व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने लिखा, ''डीपफेक से बचो दोस्तों''।
जानते हैं रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट के बारे में
हाल ही में रणवीर सिंह ने 14 अप्रैल को वाराणसी में कृति सेनन के साथ मनीष मल्होत्रा के फैशन शो के लिए वॉक किया। कृति सेनन को लाल लहंगा पहने देखा गया, जबकि रणवीर ने गोल्डन-वाइन रंग की धोती-शेरवानी पहनी थी और दोनों की जोड़ी काफी जादुई लग रही थी।
रणवीर सिंह जल्द ही 'सिंघम अगेन' में सिंबा का किरदार फिर से निभाएंगे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी हैं। रणवीर की पाइपलाइन में 'डॉन 3' भी है।