कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर 6 साल बाद साथ दिखेंगे, नेटफ्लिक्स पर जल्द आ रहा है शो, देखिए प्रोमो
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 2, 2023 17:23 IST2023-12-02T17:21:12+5:302023-12-02T17:23:40+5:30
कपिल शर्मा ने अपने शो का एक और धमाकेदार प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में, कपिल अपना परिचय देते हैं और सुनील फ्रेम साझा करते हैं। कपिल कहते हैं, दोस्तों, मैं कपिल शर्मा हूं और मैं जल्द ही एक शो लेकर आ रहा हूं। इसी वीडियो में सुनील ग्रोवर कहते हैं कि मुझे तो आप जानते ही हैं।

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर 6 साल बाद साथ दिखेंगे
Kapil Sharma and Sunil Grover reunite: लंबे समय बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। कपिल शर्मा ने खुद इस बात का खुलासा किया है। कपिल शर्मा और नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें में कपिल शर्मा की पूरी टीम साथ नजर आ रही है। इसमें सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच करीब 6 साल तक झगड़ा चला था और सुपरहिट जोड़ी होने के बाद भी दोनों ने लंबे समय तक एक साथ नहीं किया।
कपिल शर्मा ने अपने शो का एक धमाकेदार प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में, कपिल अपना परिचय देते हैं और सुनील फ्रेम साझा करते हैं। कपिल कहते हैं, दोस्तों, मैं कपिल शर्मा हूं और मैं जल्द ही एक शो लेकर आ रहा हूं। इसी वीडियो में सुनील ग्रोवर कहते हैं कि मुझे तो आप जानते ही हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि मैं आ रहा हूं नेटफ्लिक्स पे, इसे दोहराते हुए सुनील भी कहते हैं कि मैं आ रहा हूं नेटफ्लिक्स पर।
Have you seen this ? 🤩 #Netflixpic.twitter.com/LkdN0dENYH
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 2, 2023
फिर कपिल शर्मा कहते हैं कि अगर आप भी आ रहे हैं तो साथ चलते हैं। कपिल कहते हैं कि हम दोनों एक साथ आ रहे हैं 190 से भी ज्यादा कंट्री में। इस पर मजाक में सुनील कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। जब कपिल कहते हैं कि वो इंतजार कर रहे हैं तब सुनील ग्रोवर कहते हैं कि फिर ठीक है लेकिन हवाई जहाज से नहीं जाएंगे, बाई रोड जाएंगे।
दरअसल 6 साल पहले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ऑस्ट्रेलिया जाते हुए हवाई जहाज में ही झगड़ा हुआ था। सुनील ग्रोवर इसी का जिक्र करके मजाक कर रहे थे। इस वीडियो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की बातचीत के बीच ही राजीव निगम, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह भी दिखाई देती हैं। इसके बाद कपिल कहते हैं कि अब हुआ परिवार पूरा। हालांकि ये शो कब ऑन एयर होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है।