VIDEO: काबुल में महिलाएं कर रही थी विरोध प्रदर्शन, तालिबानी लड़ाके ने एक महिला को बुरी तरह से पीटा

By वैशाली कुमारी | Published: September 8, 2021 07:34 PM2021-09-08T19:34:32+5:302021-09-08T19:41:00+5:30

काबुल में उनके प्रदर्शन पर गोलियां बरसा दी गयी। इस पूरी घटना को कवर कर रहे पत्रकारों और कैमरा मैन को गिरफ्तार कर लिया गया।

Women were protesting in Kabul then the woman was badly beaten up by a Talibani boy | VIDEO: काबुल में महिलाएं कर रही थी विरोध प्रदर्शन, तालिबानी लड़ाके ने एक महिला को बुरी तरह से पीटा

VIDEO: काबुल में महिलाएं कर रही थी विरोध प्रदर्शन, तालिबानी लड़ाके ने एक महिला को बुरी तरह से पीटा

Highlights@NasimiShabnam नाम की एक यूजर ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया हैअफगानिस्तान पर कब्जा करके तालिबानियों ने अपनी एक सरकार गठित कर ली है

अफगानिस्तान में तालिबान का कहर जारी है। आय दिन तालिबान लड़ाके मासूम अफगानियों की जान पर अमादा रहते हैं। हज़ारों अफगानी प्रदर्शनकारी सडकों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे तालिबान के साथ साथ पाकिस्तान का भी विरोध कर रहे हैं।

बाद में खबरें आई कि काबुल में उनके प्रदर्शन पर गोलियां बरसा दी गयी। इस पूरी घटना को कवर कर रहे पत्रकारों और कैमरा मैन को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी प्रदर्शन कर रही महिलाओं को बाद में खबरें आई कि काबुल में उनके प्रदर्शन पर गोलियां बरसा  रहा है। 

इसी बीच तालिबान की क्रूरता का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तालिबानी लड़का महिला को बुरी तरह से पीटता को दिखाई दे रहा है। @NasimiShabnam नाम की एक यूजर ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है। यह तालिबानी लड़का महिला को बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रहा हैं। वो काफी तेज वार करता है और वहां अफरा-तफरी मच जाती है। इसके बाद कई महिलाओं के रोने की आवाज भी सुनाई देती है। यह वीडियो वेस्ट काबुल की बतायी जा रही है। 

लोगों को वीडियो देखकर तालिबानियों के प्रति खूब गुस्सा आया। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तालिबानी अभी नहीं बदले हैं यानी महिलाओं के प्रति उनकी क्रूरता कम नहीं हुई है।

बता दें कि बहुत ही कम समय में पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा करके तालिबानियों ने अपनी एक सरकार गठित कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि तालिबानियों का उद्देश्य देश में शरिया कानून को लागू करना है।

Web Title: Women were protesting in Kabul then the woman was badly beaten up by a Talibani boy

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे