तीसरे विश्व युद्ध और कोरोना की तीसरी लहर की भविष्यवाणी, कोविड-19 के बारे में पहले ही बताने वाली महिला का दावा
By अभिषेक पारीक | Published: June 27, 2021 05:22 PM2021-06-27T17:22:10+5:302021-06-27T22:12:42+5:30
रौक्सैन फर्नीवाल ने अब कोविड-19 की तीसरी लहर और और तीसरे विश्व युद्ध को लेकर भविष्यवाणी की है। महिला ने अपनी कुछ और भविष्यवाणियां साझा की हैं।

रौक्सैन फर्नीवाल ने कोविड-19 की तीसरी लहर और तीसरे विश्व युद्ध को लेकर भविष्यवाणी की है।
कई बार लोग भविष्यवाणियों पर यकीन नहीं करते हैं, लेकिन एक महिला ने अब ऐसी भविष्यवाणी कर दी है जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल महिला ने तीसरे विश्व युद्ध और कोविड की तीसरी लहर के जल्द आने की भविष्यवाणी की है। भले ही आप भविष्यवाणियों को ज्यादा गंभीरता से न लें लेकिन यह भविष्यवाणी उस महिला ने की है, जिसने कोविड-19 के आने से पहले ही उसके बारे में बता दिया था।
कई लोग यह दावा करते हुए आगे आए हैं कि उन्होंने पहले ही कोविड -19 महामारी की भविष्यवाणी की थी। अब एक महिला रौक्सैन फर्नीवाल ने दावा किया है कि उसने 2018 में कोविड -19 महामारी की भविष्यवाणी की थी। महिला ने अपनी कुछ और भविष्यवाणियां साझा की हैं। रौक्सैन फर्नीवाल ने अब कोविड-19 की तीसरी लहर और और तीसरे विश्व युद्ध को लेकर भविष्यवाणी की है।
लोगों को दी है चेतावनी
इसके साथ ही उन्होंने 2022 और 2033 के लिए अपनी छुट्टियों की बुकिंग न करने की भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ’मैं 2022 या 2023 की गर्मियों तक कोई भी छुट्टियां बुक नहीं करूंगी। मैं निश्चित रूप से दिसंबर के समय में भी एक और कोविड की लहर देख रही हूं। मुझे हमारे भविष्य में एक और लॉकडाउन नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे निरंतर प्रतिबंध दिखाई दे रहे हैं। मैं देखती हूं कि बहुत सारे षड्यंत्र समर्थन प्राप्त कर रहे हैं और देश में अन्याय की भावना है। मैं भविष्यवाणी करता हूं कि दंगे होंगे और बहुत सारे नागरिक अशांत हो जाएंगे।‘
पहले भी कर चुकी है भविष्यवाणी
यह पहली बार नहीं है कि जब रोक्सैन फर्नीवाल ने कोई भविष्यवाणी की है। इससे पहले वह कई बार ऐसी भविष्यवाणियां कर चुकी हैं। जिसमें कई बड़ी घटनाए शामिल हैं। रौक्सैन फर्नीवल की अन्य प्रमुख भविष्यवाणियों में बोरिस जॉनसन की ब्रिटिश संसद के चुनावों में जीत जैसी भविष्यवाणी भी शामिल हैं। जिसे लेकर लोगों ने काफी ज्यादा ध्यान दिया था।