व्यापार मोर्चे पर चल रहे विवाद से भारत-यूएस को फायदा नहीं, ट्रंप सरकार जल्द सुलझाएः महिला सांसद की गुहार

By भाषा | Published: August 20, 2019 12:34 PM2019-08-20T12:34:18+5:302019-08-20T12:34:18+5:30

सांसद डायने फेनस्टेन ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को लिखे पत्र में कहा , " व्यापार मोर्चे पर चल रहे इस विवाद से देश को फायदा नहीं होगा। यह कैलिफोर्निया को नुकसान पहुंचा रहा है।

Woman MP urges donald Trump government, says resolve trade dispute in india | व्यापार मोर्चे पर चल रहे विवाद से भारत-यूएस को फायदा नहीं, ट्रंप सरकार जल्द सुलझाएः महिला सांसद की गुहार

हालिया विवाद के परिणामस्वरूप लगाए गए व्यापार प्रतिबंध दोनों देशों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Highlightsमैं आपसे जल्द से जल्द भारत के साथ विवाद को सुलझाने की दिशा में काम करने का आग्रह करती हूं।अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला से पिछले महीने भारत - अमेरिका के व्यापार संबंधों पर चर्चा करने के लिए मिली थीं।

एक शीर्ष अमेरिकी महिला सांसद ने ट्रंप सरकार से भारत के साथ व्यापार मोर्चे पर तनाव को जल्द से जल्द सुलझाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस विवाद से किसी का भला नहीं होगा।

सांसद डायने फेनस्टेन ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को लिखे पत्र में कहा , " व्यापार मोर्चे पर चल रहे इस विवाद से देश को फायदा नहीं होगा। यह कैलिफोर्निया को नुकसान पहुंचा रहा है।

भारत लंबे समय से अमेरिका का मित्र और रणनीतिक साझेदार है। मैं आपसे जल्द से जल्द भारत के साथ विवाद को सुलझाने की दिशा में काम करने का आग्रह करती हूं। " कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक सांसद ने 16 अगस्त को लिखे अपने पत्र में कहा कि वह अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला से पिछले महीने भारत - अमेरिका के व्यापार संबंधों पर चर्चा करने के लिए मिली थीं।

फेनस्टेन ने लिखा, "हालिया विवाद के परिणामस्वरूप लगाए गए व्यापार प्रतिबंध दोनों देशों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इसे जल्द से जल्द हल किया जाएगा। " उन्होंने कहा कि भारत ने कैलिफोर्निया से 2018 में 6 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया। वह कैलिफोर्निया के कृषि और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का एक प्रमुख ग्राहक है। 

Web Title: Woman MP urges donald Trump government, says resolve trade dispute in india

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे