जानिए क्यों मनाया जाता है NO SHAVE NOVEMBER, किस देश में और क्यों हुई थी इसकी शुरुआत

By मेघना वर्मा | Published: November 2, 2018 08:46 AM2018-11-02T08:46:05+5:302018-11-02T08:46:05+5:30

No shave November(नो शेव नवंबर): नवंबर मंथ के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर इस no shave november का कैंपेन भी शुरू हो जाता है। युवाओं में इसकी सबसे ज्यादा लोकप्रियता देखी गई है।

why we celebrate the no shave November month, know the reason | जानिए क्यों मनाया जाता है NO SHAVE NOVEMBER, किस देश में और क्यों हुई थी इसकी शुरुआत

जानिए क्यों मनाया जाता है NO SHAVE NOVEMBER, किस देश में और क्यों हुई थी इसकी शुरुआत

नवंबर के आते ही ठंड और त्योहारों का मौसम आ जाता है। पिछले कुछ सालों से नवंबर के ही महीने में ही सोशल मीडिया पर नो शेव नवंबर का कैंपेन भी चलने लगता है। युवाओं के बीच इस नो शेव नवंबर की सबसे ज्यादा लोकप्रियता है। कुछ युवा तो सच में इस पूरे महीने शेव नहीं करते लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये नो शेव नवंबर क्यों मनाया जाता है। आइए हम बताते हैं आपको। 

पुरूषों में होने वाले कैंसर के प्रति फैलाते हैं जागरूकता

इस नो शेव नवंबर को पुरूषों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस अभियान को चलाने वाली संस्थान का नाम है मूवेमंबर फाउंडेशन जो दुनिया भर से इस मूवमेंट के चलते फंड इकट्ठा करती है और कैंसर की जागरूकता के लिए कई इवेंट का आयोजन करती है। 

2003 से ऑस्ट्रेलिया में हुई थी शुरूआत

जी हां इस नो शेव नवंबर की शुरूआत सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। कैंसर संस्थान से जुड़े इस अभियान को 2003 में शुरू किया गया था। इसके बाद 2004 से इसे आधिकारिक रूप से चैरिटी अभियान बना दिया गया। सन् 2007 तक ये चैरिटी न्यूजीलैंड, कनाडा, स्पेन, यूएक , यूके आदि जगहों के कैंसर संस्थानों से भी जुड़ गई।

दाढ़ी बढ़ाना नहीं है इस मूवमेंट का हिस्सा

इस नो शेव नवंबर अभियान से कोई भी जुड़ सकता है। इस अभियान से जुड़ने के बाद लोग एक महीने तक पूरे दिन शेव नहीं करते। हलांकि बहुत से लोग इस पूरे महीने दाढ़ी भी नहीं कटवाते। मगर दाढ़ी बढ़ाना इस मूवमेंट का हिस्सा नहीं है। अगर आप मूंछ नहीं बढ़ाना चाहते तब भी आप सोशल मीडिया पर इस इवेंट से जुड़ सकते हैं। 

भारत नहीं है नो शेव नवंबर अभियान का हिस्सा

आधिकारिक रूप से भारत देश अभी नो शेव नवंबर का हिस्सा नहीं है। हलांकि इस अभियान से जुड़ने वाले देश हैं ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, हांगकांग, जर्मनी, आयरलैंड, नीजरलैंड, नॉर्वे, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका, स्वीडन और स्विजरलैंड। 

English summary :
Most Festival season comes in november as winters started. For the past few times, "No Shave Campaign" on social media is only start on November month. Among the youth, this no-shave is the most popular of November. But do you know why it is celebrated November no shave?


Web Title: why we celebrate the no shave November month, know the reason

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे