Video: श्रीलंका के पूर्व मंत्री ने प्रेस कॉफ्रेंस में खाई कच्ची मछली, बोले- इससे कोरोना वायरस संक्रमण नहीं होगा

By अनुराग आनंद | Published: November 18, 2020 11:56 AM2020-11-18T11:56:37+5:302020-11-18T12:03:15+5:30

श्रीलंका के आय का मुख्य श्रोत मछली है। ऐसे में देश और विदेश में मछली विक्रय में कमी आने के बाद से ही यहां के मत्स्य उद्धोग के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

Video: Sri Lankan lawmaker eats raw fish to promote sales hit by coronavirus | Video: श्रीलंका के पूर्व मंत्री ने प्रेस कॉफ्रेंस में खाई कच्ची मछली, बोले- इससे कोरोना वायरस संक्रमण नहीं होगा

मछली खाते पूर्व मंत्री का वीडियो वायरल (फाइल फोटो)

Highlightsपूर्व मत्स्य मंत्री ने मत्स्य उद्धोग में तेजी लाने के लिए लोगों को मछली खाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस दौरान पूर्व मंत्री मीडिया के सामने ही कच्चा मछली खाने लगे।

नई दिल्ली: श्रीलंका के पूर्व मत्स्य मंत्री दिलीप वेदाराच्छी ने कोविड-19 के बीच मछली की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए एक प्रेस कॉफ्रेंस में कच्ची मछली चबाई। 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के डर से लोग मछली नहीं खा रहे हैं...डरिए मत। आपको कोरोना वायरस संक्रमण नहीं होगा। दरअसल, कोलंबो के पास एक मछली बाजार में कोविड-19 प्रकोप सामने आने के बाद मछली की बिक्री घटी है।

श्रीलंका के आय का मुख्य श्रोत मछली है। ऐसे में देश और विदेश में मछली विक्रय में कमी आने के बाद से ही यहां के मत्स्य उद्धोग के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यही वजह है कि मत्स्य उद्धोग मछलियों को बेच नहीं पा रहा है। 

ऐसे में पूर्व मत्स्य मंत्री ने मत्स्य उद्धोग में तेजी लाने के लिए लोगों को मछली खाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री मीडिया के सामने ही कच्चा मछली खाने लगे।

पूर्व मंत्री के मछली खाने का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपडेट कर दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप भी मंत्री को मछली खाते देख सकते हैं।

Web Title: Video: Sri Lankan lawmaker eats raw fish to promote sales hit by coronavirus

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे