कोरोना लॉकडाउन के बीच भारत ने फिनलैंड, डेनमार्क, एस्टोनिया और लातविया से 227 नागरिकों लाया

By भाषा | Published: June 13, 2020 08:16 PM2020-06-13T20:16:45+5:302020-06-13T20:16:45+5:30

वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत फिनलैंड, डेनमार्क, एस्तोनिया और लातविया में फंसे करीब 227 भारतीय नागरिकों को भारत लाया गया। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी से पहली बार शुक्रवार शाम अपने यात्री विमान का परिचालन किया गया।

Vande Bharat Mission India brought its 227 citizens from Finland, Denmark, Estonia and Latvia to India | कोरोना लॉकडाउन के बीच भारत ने फिनलैंड, डेनमार्क, एस्टोनिया और लातविया से 227 नागरिकों लाया

अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के चलते चार यूरोपीय देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया।

Highlightsफिनलैंड, डेनमार्क, एस्तोनिया और लातविया में फंसे करीब 227 भारतीय नागरिकों को वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत स्वदेश वापस लाया गया है। राजधानी हेलसिंकी से पहली बार शुक्रवार शाम अपने यात्री विमान का परिचालन किया।

 हेलसिंकी: फिनलैंड, डेनमार्क, एस्तोनिया और लातविया में फंसे करीब 227 भारतीय नागरिकों को वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत स्वदेश वापस लाया गया है। राष्ट्रीय परिवाहक एअर इंडिया ने फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी से पहली बार शुक्रवार शाम अपने यात्री विमान का परिचालन किया और कोरोना वायरस प्रकोप के बाद से लागू अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के चलते चार यूरोपीय देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया।

इजराइल में एअर इंडिया के देश प्रबंधक पंकज तिवारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एआई 1184 विमान शनिवार को नयी दिल्ली उतरा। फिनलैंड में भारत की राजदूत वाणी राव ने पीटीआई-भाषा को बताया, “देश वापसी से फंसे हुए भारतीयों को काफी राहत मिली है खासकर जो पर्यटक, कारोबारी यात्री के तौर पर यहां आए थे उनको या बच्चों एवं इस साल अकादमिक सत्र पूरा करने वाले छात्रों से मिलने आए वरिष्ठ नागरिकों को।

’ राव ने कहा, “इनमें एक दंपति भी शामिल था जो अपने हनीमून के लिए फिनलैंड आया था और तीन महीने से यहां फंसा हुआ था। कई लोग चिकित्सीय इलाज और परिवार में आपात स्थिति के कारण लौट रहे हैं।” इनमें अधिकतर फंसे हुए यात्री फिनलैंड में थे जबकि 15 एस्तोनिया और कुछ डेनमार्क तथा एक लातविया से था। एअर इंडिया का यह विमान भारत में फंसे 168 लोगों को भी फिनलैंड लेकर आया जिसमें 15 नवजात शामिल थे।

राव ने बताया कि विशेष विमान एक बड़ा एवं चुनौतीपूर्ण प्रयास था क्योंकि एअर इंडिया का फिनलैंड में कोई परिचालन नहीं है और सभी साजो-सामान एवं ग्राउंड पर मिलने वाली मदद फिनलैंड के संबंधित परिचालकों ने उपलब्ध कराई। इसका प्रबंधन तेल अवीव में एअर इंडिया के कार्यालय ने दूर से किया।

फिनलैंड की सरकार खासकर विदेश मंत्रालय, सीमा पुलिस और हवाईअड्डा प्रबंधन कंपनी, फिनेविया ने तेल अवीव में भारतीय दूतावास और एअर इंडिया के कार्यालय के साथ समन्वय कर आने और जाने वाली उड़ानों में अपना सहयोग दिया। भाषा नेहा शाहिद शाहिद

Web Title: Vande Bharat Mission India brought its 227 citizens from Finland, Denmark, Estonia and Latvia to India

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे