डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता पर टिकी दुनिया भर की निगाहेंः 7 बड़ी बातें

By भाषा | Published: July 16, 2018 07:09 PM2018-07-16T19:09:41+5:302018-07-16T19:09:41+5:30

जहां ट्रंप ने बैठक की संभावनाओं को माना, वहीं पुतिन ने कहा, ‘‘हमारे संबंधों एवं दुनिया की समस्याओं को लेकर एक मजबूत तरीके से बात करने का समय आ गया है।’’

US President Donald Trump on meeting Russia President Vladimir Putin: top things to know | डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता पर टिकी दुनिया भर की निगाहेंः 7 बड़ी बातें

डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता पर टिकी दुनिया भर की निगाहेंः 7 बड़ी बातें

हेलसिंकी, 16 जुलाईः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच आज यहां ऐतिहासिक शिखर वार्ता शुरू हो गयी। ट्रंप ने जहां ‘‘असाधारण संबंधों’’ का वादा किया, वहीं पुतिन ने कहा कि दुनिया भर में विवादों का हल समय की जरूरत है।

गंभीर दिख रहे दोनों नेताओं ने शिखर वार्ता की शुरुआत पर संवाददाताओं के सामने ये टिप्पणियां कीं। जहां ट्रंप ने बैठक की संभावनाओं को माना, वहीं पुतिन ने कहा, ‘‘हमारे संबंधों एवं दुनिया की समस्याओं को लेकर एक मजबूत तरीके से बात करने का समय आ गया है।’’ ट्रंप ने फुटबॉल विश्व कप की सफल मेजबानी के लिए पुतिन को बधाई दी।

यह भी पढ़ेंः- मां को गले लगाना चाहती हैं जेल में बंद मरियम नवाज, पाकिस्तानियों से की ये भावुक अपील

ट्रंप-पुतिन की शिखर वार्ता की सात बड़ी बातेंः-

- शिखर वार्ता में ‘‘व्यापार से लेकर सेना और मिसाइल से लेकर परमाणु हथियार एवं चीन तक तमाम मुद्दों पर’’ चर्चा की जाएगी।

- अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दो देशों के रूप में हमारे लिए एक साथ शानदार मौके हैं। बेबाकी से कहूं तो पिछले कुछ सालों से दोनों देशों के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं।’’ 

- उन्होंने कहा, ‘‘मुझे (बतौर राष्ट्रपति) ज्यादा समय नहीं हुआ है, करीब दो साल हुए हैं लेकिन हमारे असाधारण संबंध होंगे। मुझे इसकी उम्मीद है।’’

- ट्रंप ने कहा कि शिखर वार्ता में परमाणु निरस्त्रीकरण का मुद्दा शामिल होगा।

- उन्होंने कहा, ‘‘और मुझे सच में लगता है कि दुनिया हमारे बीच अच्छे संबंध बनते देखेगी। हम दो बड़ी परमाणु शक्तियां हैं। हमारे पास दुनिया का 90 प्रतिशत परमाणु हथियार है और यह एक अच्छी चीज नहीं है। यह एक बुरी चीज है।’’ 

- पुतिन के साथ पहले सत्र की वार्ता के लिए जाते समय अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘और जब दुनिया इसका इंतजार कर रही है तो मैं, हमारे बीच होने जा रही व्यक्तिगत चर्चा को लेकर उत्साहित हूं।’’

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: US President Donald Trump on meeting Russia President Vladimir Putin: top things to know

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे