अमेरिका ने चीन के साथ पहले चरण के व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर
By भाषा | Published: January 16, 2020 01:19 AM2020-01-16T01:19:12+5:302020-01-16T01:19:12+5:30
करीब एक साल की बातचीत और महीनों तक वार्ता बंद रखने के बाद अंतत: दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने अपने युद्ध व्यापार से आगे बढ़कर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये है।
अमेरिका ने बुधवार को चीन के साथ पहले चरण के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक बताया है। करीब एक साल की बातचीत और महीनों तक वार्ता बंद रखने के बाद अंतत: दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने अपने युद्ध व्यापार से आगे बढ़कर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये है।
पहले चरण के समझौते में बौद्धिक संपदा संरक्षा और प्रवर्तन, जबरन प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को खत्म करना, अमेरिकी कृषि के अभूतपूर्व विस्तार, अमेरिकी वित्तीय सेवाओं से अवरोध हटाना, मुद्रा के साथ छेड़छाड़ (जैसे अवमूल्यन आदि) खत्म करना, अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों को पुन:संतुलित करना और समस्याओं का प्रभावी समाधान निकालना शामिल है।
US President Donald Trump and Vice Premier of the People's Republic of China, Liu He signed "phase one" US-China trade deal. (Picture courtesy: White House) pic.twitter.com/uttBRplO61
— ANI (@ANI) January 15, 2020
इस समझौते पर राष्ट्रपति ट्रंप और चीन के उपप्रधानमंत्री लियू हे ने हस्ताक्षर किए।US, China sign 'Phase One' of trade deal
— ANI Digital (@ani_digital) January 15, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/j3pyFHM88Ipic.twitter.com/8oK1m18tC0