अमेरिकी कैपिटल को कुछ देर के लिए लॉकडाउन में रखा गया

By भाषा | Published: January 18, 2021 11:45 PM2021-01-18T23:45:38+5:302021-01-18T23:45:38+5:30

US Capitol briefly placed in lockdown | अमेरिकी कैपिटल को कुछ देर के लिए लॉकडाउन में रखा गया

अमेरिकी कैपिटल को कुछ देर के लिए लॉकडाउन में रखा गया

वाशिंगटन, 18 जनवरी अमेरिकी संसद भवन परिसर की सुरक्षा को बाहरी तत्वों से खतरे के चलते सोमवार को कुछ समय के लिए लॉकडाउन में रखा गया।

कुछ दूरी पर आग लगने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी कैपिटल पुलिस ने एक संदेश में कहा, “कैपिटल परिसर के भीतर सभी इमारतों की सुरक्षा को बाहरी तत्वों से खतरा है। किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं है। खिड़कियों, दरवाजों से दूर रहें। यदि बाहर हैं तो आड़ में रहें।”

बाद में लॉकडाउन हटा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: US Capitol briefly placed in lockdown

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे