संयुक्त राष्ट्र: भारत की पहल पर 2023 को ‘बाजरे का अंतरराष्ट्रीय वर्ष’ घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकार

By भाषा | Published: March 4, 2021 01:18 AM2021-03-04T01:18:41+5:302021-03-04T01:18:41+5:30

United Nations: Accepts proposal to declare 2023 as 'International Year of Bajra' at India's initiative | संयुक्त राष्ट्र: भारत की पहल पर 2023 को ‘बाजरे का अंतरराष्ट्रीय वर्ष’ घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकार

संयुक्त राष्ट्र: भारत की पहल पर 2023 को ‘बाजरे का अंतरराष्ट्रीय वर्ष’ घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकार

संयुक्त राष्ट्र, तीन मार्च संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा प्रायोजित एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया जिसके तहत 2023 को ‘बाजरे का अंतरराष्ट्रीय वर्ष’ घोषित किया गया है। इस प्रस्ताव का 70 से अधिक देशों ने समर्थन किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने बुधवार को ट्वीट किया, “यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि भारत द्वारा प्रायोजित प्रस्ताव को आज सुबह आमसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। प्रस्ताव के तहत 2023 को बाजरे का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया है।”

उन्होंने कहा, “विश्व में बाजरे के पोषक और पारिस्थितिकी लाभ को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह बड़ा कदम है।”

तिरुमूर्ति ने प्रस्ताव के समर्थक देशों- बांग्लादेश, केन्या, नेपाल, नाइजीरिया, रूस, सेनेगल और अन्य के प्रति आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: United Nations: Accepts proposal to declare 2023 as 'International Year of Bajra' at India's initiative

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे