माँ-बाप चार साल की बेटी के साथ बनाते थे सेक्स वीडियो, पोर्न वेबसाइट को बेचकर कमाते थे पैसे, ऐसे हुए गिरफ्तार
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 16, 2018 07:43 PM2018-07-16T19:43:50+5:302018-07-16T19:43:50+5:30
पुलिस ने काफी जद्दोजेहद के बाद इस कपल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान घर में बच्चे और कई सेक्स ट्वाय को भी बरामद किया गया है।
यूक्रेन के एक कपल को अपनी चार साल की बेटी का सेक्स वीडियो बना कर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ये जान कर आपको हैरानी ये सब इन लोगों ने इस लिए किया क्योंकि इन्हें बिटक्वॉइन खरीदने थे। वीडियो बना कर ये लोग विभिन्न महाद्वीपों में बेच दिया करते थे। पुलिस ने इंटरनेट आईडी की छानबीन करने के बाद इस कपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की उम्र 30 वर्ष और युवक की 29 वर्ष है। बच्ची की अवस्था में काफी सुधार है।
ऑस्ट्रेलिया के कुछ लोगों ने जब इस यूक्रेनी जोड़े के बारे में पता लगाया तो उन्हों पता लगा कि ये लोग असल जिंदगी में चचेरे भाई बहन थे और अपनी चार साल की बेटी का सेक्स वीडियो बना कर इसे अपलोड किया करते थे। करीब हर दिन ये लोग एक नया वीडियो अपलोड किया करते थे। इस जोड़े का पता लगाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने अपने यूक्रेनी दोस्तों की मदद ली जिसके बाद इस जोड़े को खोज निकाला गया।
छानबीन करने पर पता लगा कि ऑस्ट्रेलिया और एशिया में पोर्न की लत लगे हुए ग्राहकों को ये कपल सेक्स वीडियो उपलब्द करता था। ये वीडियो क्रिप्टोकरेंसी में उपलब्ध कराए जा रहे थे। हर वीडियो के लिए ये जोड़ा चार्ज किया करता था।
पुलिस ने काफी जद्दोजेहद के बाद इस कपल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान घर में बच्चे और कई सेक्स ट्वाय को भी बरामद किया गया है। इसके बाद इस जोड़े और बच्ची की सुरक्षा के लिए इंटरनेट से अश्लील वीडियो को हटा दिया गया है।
बिटक्वाइन ( Bitcoin) डिजिटल करेंसी है। अभी तक किसी भी देश ने इसे आधिकारिक मान्यता नहीं दी है लेकिन इंटरनेट पर बहुत से समूह और संस्थाएँ इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।