इस भारतीय अरबपति की 14700 करोड़ की कंपनी महज 73 रुपये में बिकी, जानिए आखिर ऐसा क्यों हुआ

By अमित कुमार | Published: December 20, 2020 10:05 AM2020-12-20T10:05:08+5:302020-12-20T10:24:16+5:30

यूएई में रहने वाले भारतीय मूल के इंडस्ट्रीयलिस्ट बीआर शेट्टी ने हाल ही में अपनी कंपनी को सिर्फ 73 रुपये में बेच दिया। 2 अरब डॉलर की इस कंपनी को इतने कम दाम पर बेचने की वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

UAE-based Indian billionaire BR Shetty company sold for $1 know reason | इस भारतीय अरबपति की 14700 करोड़ की कंपनी महज 73 रुपये में बिकी, जानिए आखिर ऐसा क्यों हुआ

बी आर शेट्टी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsयूएई में रहने वाले भारतीय मूल के इंडस्ट्रीयलिस्ट बीआर शेट्टी अमीरात में सबसे ज्यादा पैसा कमानेवाले भारतीयों में से एक है। 1970 में उन्होंने एनएमसी हेल्थ की शुरुआत की थी, जिसके जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। शेट्टी और उनकी कंपनियों पर अरबों का कर्ज है, जिस कारण उन्हें इस कंपनी को इतने कम दाम में बेचनी पड़ रही है।

बी आर शेट्टी की गिनती यूएई के बड़े-बड़े करोड़पतियों में की जाती है। भारतीय मूल के अरबपति बी आर शेट्टी को अब अपनी 14,700 करोड़ रुपये (2 अरब डॉलर) की कंपनी केवल 73 रुपये में बेचनी पड़ी है। शेट्टी को अपना कारोबार इजरायल-यूएई कंसोर्टियम को इतने कम दामों में बेचना पड़ा है। दरअसल, बी आर शेट्टी की कंपनियों पर अरबों डॉलर का कर्ज है। 

इतना ही नहीं कंपनी के मालिक यानी भारतीय मूल के अरबपति बी आर शेट्टी के खिलाफ फर्जीवाड़े की जांच भी चल रही है। रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल दिसंबर में फिनाब्लर की मार्केट वैल्यू दो बिलियन डॉलर थी। कंपनी द्वारा इसी साल अप्रैल साझा की गई जानकारी के मुताबिक उस पर एक बिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज है। जीएफआईएच इजरायल के प्रिज्म ग्रुप की सहयोगी कंपनी है, जिसे फिनाब्लर पीएलसी लिमिटेड अपनी सारी संपत्ति बेच रही है।

70 के दशक में महज 8 डॉलर लेकर यूएई में आकर हेल्थ केयर इंडस्ट्री में शेट्टी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। शेट्‌टी ने फूड ऐंड बेवरेज, फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग और रियल एस्टेट में भी हाथ आजमाया। इतना सब करने के बाद लगभग 50 सालों में शेट्टी ने 14700 करोड़ की कंपनी खड़ी की। लेकिन पिछले साल से कंपनी के सितारे गर्दिश में है। कंपनी पर अरबों रुपये का कर्ज बकाया है। जिसको चुकाने के लिए उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा है। 

Web Title: UAE-based Indian billionaire BR Shetty company sold for $1 know reason

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे